Move to Jagran APP

Coronavirus : हॉटस्पॉट में जान जोखिम में डाल तिरंगे मास्क बांट रहीं गुलसबा, हौसला देख आप भी रह जाएंगे दंग Moradabad News

मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी मदद के लिए आगे आए। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में परिवार चलाने को बेच रहीं तिरंगे मास्क। लोगों को मिल रही सहायता।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 03:05 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 03:05 PM (IST)
Coronavirus : हॉटस्पॉट में जान जोखिम में डाल तिरंगे मास्क बांट रहीं गुलसबा, हौसला देख आप भी रह जाएंगे दंग  Moradabad News
Coronavirus : हॉटस्पॉट में जान जोखिम में डाल तिरंगे मास्क बांट रहीं गुलसबा, हौसला देख आप भी रह जाएंगे दंग Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। मीना नगर कालोनी के टेलर की दस साल की बेटी गुलसबा ने हॉटस्पॉट क्षेत्र के गरीबों को तिरंगे मास्क बांटने का फैसला किया है। वह पिछले कई दिन से परिवार का खर्च चलाने के लिए जान जोखिम में डालकर हॉटस्पॉट क्षेत्र जयंतीपुर में साइकिल पर सवार होकर मास्क बेच रही है।

loksabha election banner

यह है पूरा मामला 

थाना मझोला क्षेत्र में लाइनपार मीना नगर कालोनी में रहने वाले इंतजार हुसैन की पीर के बाजार में टेलरिंंग की दुकान है। उनकी दस साल की बेटी गुलसबा मुहल्ले के ही स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। लॉक डाउन पिता की दुकान बंद होने की वजह से घर के खर्च का टोटा हुआ तो गुलसबा ने साइकिल उठा ली। पिता ने तिरंगे मास्क बनाने शुरू कर दिए। बेटी ने साइकिल उठाई और हॉटपॉस्ट इलाके में मास्क बेचने निकल पड़ी। कई पुलिस कर्मी भी मिले, उन्होंने गुलसबा को टोका तो उसने एक तिंरगा मास्क आगे बढ़ा दिया। कहने लगी परिवार के खर्च चलाने को निकली हूं। बेचने तो आप भी मुंह पर मास्क लगाओ। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने के बजाए मास्क ही खरीद लिया। सोशल मीडिया के जरिए गुलसबा की दर्द भरी दास्तां मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी तक पहुंच गई। किसी तरह उन्हें गुलसबा के पिता का नंबर भी उन्हें मिल गया। उन्होंने अपने साथियों की मदद से गुलसबा के घर 15 दिन का राशन और कुछ अन्य सहाायता भेज दी। अब गुलसबा अपने क्षेत्र के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए मुफ्त में तिरंगे मास्क बांट रही है। उसका कहना है कि कुछ चंदा करके वह मास्क तैयार कराएगी। ताकि कोई भी बिना मास्क के सड़क पर नजर नहीं आए।  

हौसले को लोग कर रहे सलाम

दरअसल मुरादाबाद में  लगातार संक्रमितों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। इसी के साथ हाॅॅटस्‍पॉट की संख्‍या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे इलाकों में लोग जाने से बच रहे हैं। शहर के ऐसे मुहल्‍लों में  लोगों ने खुद ही रास्‍ते बंद कर  दिए हैं। लोग यहां आने जाने से बच रहे हैं। ऐसे हालात में गुलसबा खुद की चिंता छोड़ दूसरों के बारे में सोच रही है। यही वजह है उसने लोगों को राहत पहुंचाने केे लिए यह रास्‍ता चुना। लोग भी उसके हौसले को सलाम कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.