वायरल हो रहा मौत से पूर्व भाजपा के महानगर मंत्री का भेजा गया मैसेज
Death of BJPs metropolitan minister भाजपा के महानगर मंत्री एवं पार्षद राकेश खरे की मौत का मामला सुर्खियों में है। अब सवाल इलाज में लापरवाही पर उठ रहा है। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से इससे इन्कार किया जा रहा है।
मुरादाबाद। तबीयत ज्यादा खराब होने पर भाजपा के महानगर मंत्री एवं पार्षद राकेश खरे को करीब 10 दिन पहले टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हालत सें सुधार नहीं हो रहा था। बाद में उनकी मौत हो गई थी। इलाज के दौरान उन्होंने उपचार पर सवाल उठाया था। इस संबंध में उन्होंने महानगर अध्यक्ष को वाटसएप पर मैसेज भी किया था। इसके कुछ समय बाद उनकी जान चली गई थी। उनकी मौत के बाद इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब खरे की ओर से भेजा गया यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठने लगे सवाल
महानगर मंत्री की ओर से भेज गए इस मैसेज से स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों में चर्चा है कि अगर उन्हें बेहतर इलाज मिलता तो शायद उनकी हालत इतनी गंभीर नहीं होती। कुछ लोग मामले की जांच कराने की भी बात कह रहे हैं।
यह था मैसेज में
‘अध्यक्ष जी, यहां यह स्थिति है कि कोई डॉक्टर नहीं है। यह लोग अपना रिसर्च कर रहे हैं। मुझे अच्छे में ही मार डालेंगे। मुझे बचा लीजिए, आज की रात कठिन है।’