मुरादाबाद में शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश मेें आया है। युवती की तहरीर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने सिविल लाइंस पुलिस को आरोपित के खिलाफ अभियोग दर्ज करने केे आदेश दिए हैंं।
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश मेें आया है। युवती की तहरीर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने सिविल लाइंस पुलिस को आरोपित के खिलाफ अभियोग दर्ज करने केे आदेश दिए हैंं।
पीड़िता के मुताबिक सोनू धांगर नाम के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग वर्षों से चल रहा था। इस बीच आरोपित ने शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिया। युवती गर्भवती हो गई। इसकी भनक लगते ही आरोपित गर्भपात कराने की कोशिश में जुट गया। चोरी छिपे दवा देकर आरोपित ने युवती का गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने जब मुंह खोलने की धमकी दी तो आरोपित ने उसे पहले पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। इसके बाद शादी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान आरोपित ने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। शादी का दबाव बनाने पर आरोपित दहेज के रूप में कार व दस लाख रुपये की मांग करने लगा। दहेज न देने पर आरोपित ने शादी से इन्कार कर दिया। तहरीर के आधार पर आराेपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आदेश एसएसपी ने दिया।