Move to Jagran APP

ससुराल में मह‍िला के साथ सामूह‍िक दुष्‍कर्म, पुलिस ने नहीं की सुनवाई, अदालत के आदेश पर दर्ज होगा मुकदमा

Woman Gang Misdeed in inlaws house अदालत ने उसके प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए पति समेत 10 ससुरालियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश स्वार कोतवाली पुलिस को दिए हैं। पीड़िता ने जेठ और ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 01:50 PM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 01:50 PM (IST)
ससुराल में मह‍िला के साथ सामूह‍िक दुष्‍कर्म, पुलिस ने नहीं की सुनवाई, अदालत के आदेश पर दर्ज होगा मुकदमा
पीड़िता ने जेठ और ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Woman Gang Misdeed in inlaws house : ससुराल में एक महिला दहेज उत्पीड़न के साथ ही सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई। उसकी शिकायत पुलिस ने नहीं सुनी। तब पीड़िता को मजबूरन अदालत की शरण लेनी पड़ी। अदालत ने उसके प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए पति समेत 10 ससुरालियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश स्वार कोतवाली पुलिस को दिए हैं। पीड़िता ने जेठ और ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है।

loksabha election banner

पीड़िता रामपुर ज‍िले के स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। करीब छह माह पहले उसका निकाह अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। शादी में बुलेट बाइक समेत दहेज का अन्य सामान दिया गया था। बावजूद इसके ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। वे दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला ने पति पर कुकर्म करने का आरोप लगाया। इसके अलावा एक दिन घर पर अकेली होने पर जेठ और ननदोई ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म क‍िया। महिला का कहना है कि शिकायत पति व ससुरालियों से करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसे घर से निकाल दिया। वह मायके आ गई। थाने में शिकायत की। एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। महिला आयोग को भी लिखा। कहीं से कार्रवाई न होने पर अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। अदालत ने इस मामले में महिला के पति इरफान, जेठ नासिर, ननदोई मेहराज समेत 10 ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश स्वार कोतवाली पुलिस को दिए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.