Move to Jagran APP

आवास योजना के ल‍िए लाभार्थ‍ियों की सूची बनाने में खेल, जेई भी बन रहे पात्र, जांच में पकड़ा गया मामला

आवास योजना के तहत लाभार्थ‍ियों की सूची बनाने में खेल कर दिया। पालिका के अमीनों ने सभासदों से साठगांठ से 17 अपात्रों के नाम सूची में भेज दिए। इनमें डूडा के एक जेई का नाम भी शामिल है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 03:16 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 03:16 PM (IST)
आवास योजना के ल‍िए लाभार्थ‍ियों की सूची बनाने में खेल, जेई भी बन रहे पात्र, जांच में पकड़ा गया मामला
जेई को भी बना दिया आवास योजना का पात्र, जांच में खुली कलई।

मुरादाबाद, जेएनएन। आवास योजना के तहत लाभार्थ‍ियों की सूची बनाने में खेल कर दिया। पालिका के अमीनों ने सभासदों से साठगांठ से 17 अपात्रों के नाम सूची में भेज दिए। इनमें डूडा के एक जेई का नाम भी शामिल है। फिलहाल शासन ने जांच पड़ताल के बाद अपात्रों के नाम हटाकर 183 लाभार्थियों की डीपीआर सूची जारी की तैयारी है।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अमरोहा नगर से 200 लाभार्थियों की सूची शासन को जानी थी। जिसमें नगरपालिका के कर अमीनों को पूरी जांच पड़ताल के बाद लाभार्थियों का चयन करना था। इसमें अमीनों ने लाभार्थियों के चयन में खेल कर दिया। सभासदों से साठगांठ कर 17 अपात्रों को पात्र बनाकर सूची में शामिल कर दिया। जिसमें एक डूडा के जेई का नाम भी शामिल था। इसमें कुछ डबलिंग वाले भी थे। लिहाजा नगर के 200 नामों की सूची लखनऊ सूडा को भेजी गई। जिसमें जांच हुई तो डूडा का जेई समेत 17 अपात्र निकले। जिनका नाम सूची से हटाकर 183 लाभार्थियों कीडीपीआर सूची जारी करने की तैयारी है। प्रभारी कर अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि कुछ सभासदों ने कर अमीनों पर दवाब बनाकर अपात्रों के नाम सूची में शामिल करा दिए थे। अपात्रों का नाम सूची से हटा दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें:-

KVS Contractual Teacher Vacancy 2021: केंद्रीय विद्यालय मुरादाबाद में वॉक-इन-इंटरव्यू 9 एवं 10 मार्च को, TGT, PGT, PRT और अन्य पद                                                                                                   

मुरादाबाद में मासूम से कुकर्म के दोषी को 10 साल की कैद, जुर्माना भी देना होगा                                           

आज मुरादाबाद के छजलैट में रहेंगे कृषि मंत्री, निर्मित बीज गोदाम का करेंगे उद्घाटन                                   

कर्ण पीड़ासन योग आसन से स्वस्थ बना रहता है शरीर, ये है करने का तरीका                                         


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.