Move to Jagran APP

केंद्र में सरकार बनी तो घुसपैठिये होंगे बाहर : अमित शाह

जनपद अमरोहा में शनिवार को गजरौला के रमाबाई अंबेडकर डिग्री कालेज के मैदान में सुबह से ही भाजपा के बूथ अध्यक्षों के पहुंचने का शुरू हुआ सिलसिला अभी जारी है।

By RashidEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 02:50 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 02:50 PM (IST)
केंद्र में सरकार बनी तो घुसपैठिये होंगे बाहर : अमित शाह
केंद्र में सरकार बनी तो घुसपैठिये होंगे बाहर : अमित शाह

मुरादाबाद । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनी तो घुसपैठिये देश से बाहर होंगे। भाजपा अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाना चाहती है लेकिन कांग्रेस उसमें रोड़ा लगा रही है। चुनाव में उतरने से पहले कांग्रेस, सपा, बसपा भी बताए कि वह राम मंदिर बनाना चाहती है या नहीं। इससे पूर्व शाह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जिला एक उत्पाद के तहत अमरोहा की ढोलक भेंट की। ढोलक बजाकर शाह ने चुनाव का उद्-घोष किया। कहा कि भाजपा का चुनाव किसी नेता के आधार पर नहीं बल्कि मेरे सामने बैठे बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के दम पर होता है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था उत्तम 

गजरौला के रमाबाई अंबेडकर डिग्री कालेज के मैदान में शनिवार को आयोजित पश्चिम उत्तर प्रदेश के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे। बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार एनपीआरसी लाकर घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने का काम कर रही है, लेकिन अपना वोट बैंक समझकर कांग्रेस उन्हें बाहर नहीं जाने देना चाहती। उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को सर्वोच्च बताते हुए कहा कि पहले बेटियां पढ़ाई नहीं कर पाती थीं। डर था कि कोई इधर-उधर की घटना न हो जाए। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस समस्या को खत्म कर दिया है। पहले पश्चिम उत्तर प्रदेश का कैराना पलायन के नाम से जाना जाता था लेकिन अब पलायन कराने वाले पलायन कर रहे हैं। कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की धरती शूरवीरों की धरती है। क्रांतिवीरों की भूमि है। यहीं से मंगल पांडेय ने क्रांति की शुरुआत की थी। यहीं किसान नेता चौधरी चरण सिंह भी आते हैं, जिन्होंने किसानों के लिए काम किया था। कल मोदी का किसानों के लिए कल्याणकारी बजट देखकर चरण सिंह की आत्मा को भी संतोष हो गया होगा। बोले कि मोदी सरकार ने सुरक्षा बजट बढ़ाकर देश की सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने का काम किया है।

गठबंधन से डरने की जरूरत नहीं 

इस बीच उन्होंने बूथ अध्यक्षों में जोश भी भरा। कहा कि गठबंधन से डरने की जरूरत नहीं है, अन्य पार्टियों की सभाओं में जितनी भीड़ जुटती है, उतनी भाजपा के बूथ सम्मेलन में है। देश को सक्षम नेता की जरूरत है, वह भाजपा के पास नरेंद्र मोदी के रूप में मौजूद है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से प्रदेश में इस चुनाव में ७४ सीटें लाने का आह्वान किया। कहा कि वह घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित पात्रों तक पहुंचें। 

किसान परेशान न हो , दस दिन में कर द‍िया जाएगा बकाया गन्ने का भुगतान : मुख्यमंत्री

गजरौला के रमाबाई कॉलेज के मैदान में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोध‍ित करते मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्यनाथ ने कहा क‍ि भाजपा आपकी सुरक्षा के ल‍िए है। इसल‍िए घबराने की जरूरत नहीं है। मेरा परिवार भाजपा है। भाजपा आपके ह‍ितों को सुरक्ष‍ित रखती है। क‍िसानों पर बोले, सरकार क‍िसानों के ल‍िए बहुत कुछ क‍िया है। सबसे ज्यादा गन्ने का बकाया भुगतान हमारी सरकार में हुआ है। अभी जो शेष रह गया है उसे दस द‍िन के अंदर में कर द‍िया जाएगा।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का अभिनंदन करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए, नौजवान के लिए, किसानों के लिए समावेशी, सर्वग्राही बजट प्रस्तुत किया है।  यह सचमुच सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को बताता है।इसके लिए हम प्रधानमंत्री का आभार करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि चुनाव जीतने का मंत्र हमसे पूछा जाता है। इसका मतलब मेरा बूथ सबसे मजबूत। भाजपा कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। मेरा परिवार भाजपा का परिवार का भाव २०१९ के चुनाव से पहले रखना है। मोदी की सरकार आजादी के बाद की पहली सरकार है, जिसमें बिना भेदभाव के समाज को पथ पर लाने का काम किया है। सभी के हितों की कार्य करने वाली मोदी सरकार है। उसी तरह प्रदेश में हम २ वर्ष से कार्य कर रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश की बात करते हैं।  पिछली बार विधानसभा चुनाव में एक ही बात सामने आती थी कि सत्ता के संरक्षण में गुंडे पल रहे है।

गुंडे जान की भीख मांग रहे हैं 

भाजपा ने गुंडों को कहां पहुंचाने का काम किया है।  गुंडे जान की भीख मांग रहे हैं। भाजपा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आज जिलों में बिना किसी भेदभाव के हर आदमी के चेहरे पर खुशी लाने का काम किया है। पिछली सरकार आपके पर्वों को नहीं मनाने देती थी।  हमने आपकी आस्था का सम्मान किया। भाजपा ने ना केवल कावड़िया बल्कि जन्माष्टमी कार्यक्रम को भव्य मनाने का काम किया। आज का कुंभ देखिए,  उनको एक वैश्विक पहचान मिली है। २०१९ का चुनाव में भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विकास और सुशासन की लड़ाई लड़ने वाली है। भाजपा का इससे गठबंधन होगा। वहीं दूसरी ओर देश को नोचने वाले और भारत विरोधवालों का गठबंधन होगा।  इसके लिए हम सबको तैयार रहना होगा। जाति के आधार पर नहीं बंट पाएं।

हम 2019 में 74प्लस करेंगे 

मेरा परिवार भाजपा परिवार मेरा बूथ सबसे मजबूत, जब भाजपा कार्यकर्ता चलेगा तो कोई कारण नहीं मोदी के नेतृत्व में पिछली बार ७३ सीटों पर विजय प्राप्त की थी।  हमें २०१९ में ७४ प्लस करेंगे। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का ५ वर्षों से हालत खराब थी। पिछले २ वर्ष के दौरान हमारी सरकार ने  गन्ना भुगतान किया। किसानों के भुगतान के लिए समय सीमा तय कर दी है। सरकार अन्यथा आगे की सख्त कार्रवाई करने को मजबूर होगी । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अग्रिम पंक्ति के सेनानी के रूप में बैठे बूथ कार्यकर्ता मिलकर कार्य करें।

अम‍ित शाह और मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं के ख‍िले चेहरे 

जनपद अमरोहा में शनिवार को गजरौला के रमाबाई अंबेडकर डिग्री कालेज के मैदान में सुबह से ही भाजपा के बूथ अध्यक्षों के पहुंचने का सिलसिला अभी जारी है। अधिकांश बूथ अध्यक्ष ऐसे हैं, जो पहली बार अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सामने से दीदार किया। श्री शाह को देखने की प्यास में अपनी भूख भी भूल गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर कुर्सी पर डटे बूथ अध्यक्ष श्री शाह के पल-पल पहुंचने का इन्तजार करते नजर आए। दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अम‍ित शाह के गजरौला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं के चेहरे ख‍िल उठे। इसके बाद  सम्मेलन शुरू हो गया। सम्बोधन यूपी प्रभारी डॉ: जेपी नडडा ने करते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।इसके बाद मुख्‍यमंत्री ने संबोध‍ित कि‍या ।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे अम‍ित शाह और योगी आद‍ित्यनाथ 

आज यहां 19 जिलों के लगभग 25 हजार बूथ अध्यक्षों में अमित शाह के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी फतह को जोश भरेंगे। इन दोनों माननीयों के कार्यक्रम स्थल पर तीन बजे के बाद पहुंच गए। अभी भी लगातार कार्यक्रम स्थल की ओर पैदल कार्यकर्ताओं के साथ ही वाहनों का काफिला बढ़ता जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री गजरौला पहुंच गए। मुख्यमंत्री के पहुंचने से सुबह से भूखे प्यासे कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। अब कार्यकर्ता अमित शाह के पहुंचने का इंतजार कर रहे है। अमित शाह के आते ही कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शुरू हो जाएगा। 

गजरौला में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत

शनिवार को दोपहर ढाई बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गजरौला स्थित जुबिलेंट गेस्ट हाउस। भाजपा पदाधिकारियों संग एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी रमित शर्मा, एसपी विपिन ताडा, डीएम हेमन्त कुमार ने किया स्वागत। मुख्यमंत्री यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का एक घण्टे करेंगे इंतज़ार किया! श्री शाह के आते ही दोनों कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंच गए। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत कि‍या। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.