मुरादाबाद में हर रोज चार हजार लीटर सैनिटाइजर से हाे रहा कोरोना पर वार, जानिए क्या कर रखी है व्यवस्था
शहर में रोजाना सैकड़ों कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं इनके घरों को सैनिटाइज करने नगर निगम के काेरोना वारियर्स निकल रहे हैं। रोजाना चार हजार लीटर सैनिटाइजर की बौछार हो रही है। बाजार में सैनिटाइजर की कीमत 25 रुपये प्रति लीटर है।
मुरादाबाद, जेएनएन। शहर में रोजाना सैकड़ों कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं, इनके घरों को सैनिटाइज करने नगर निगम के काेरोना वारियर्स निकल रहे हैं। रोजाना चार हजार लीटर सैनिटाइजर की बौछार हो रही है। बाजार में सैनिटाइजर की कीमत 25 रुपये प्रति लीटर है। महानगर के 70 वार्ड हैं।
हर वार्ड में एक छोटी मशीन के साथ दो कोरोना वारियर्स सैनिटाइज करते हैं। एक वार्ड में 30 से 50 तक कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। जिनको सैनिटाइज करने नगर निगम की टीम हर रोज निकलती है। सैनिटाइजर से कोराेना की चेन तोड़ने के लिए 84 टीमें लगी हई हैं। इन टीमों पर नजर रखने को नौ नोडल अधिकारी, सफाई निरीक्षक भी बनाए गए हैं। नगर निगम ने सफाई के नौ जोन के हिसाब से ही सैनिटाइज करने वाली टीमों का गठन किया है। सैनिटाइजर करने वाले कर्मचारियों का पीपीई किट मास्क और दस्ताने भी दिए जा रहे हैं। यही नहीं सैनिटाइजर की छींटें आंख में न पड़ें इसके लिए सभी सैनिटाइजर टीमों को चश्में दिए गए हैं।
सैनिटाइजेशन की व्यवस्था
एक लीटर सोडियम हाइपो क्लाेराइड से बनता है 100 लीटर सैनिटाजर-नगर निगम के पास करीब 40,000 लीटर का स्टाक-84 टीमें शहर के 70 वार्डों में सैनिटाइजेशन को लगाईछह स्प्रे टैंकर से भी हो रहा सैनिटाइजर-प्रत्येक वार्ड में एक छोटी सैनिटाइजेशन मशीन।
सैनिटाइजर की व्यवस्था भरपूर है। प्रतिदिन करीब चार हजार लीटर सैनिटाइजर इस्तेमाल हो रहा है। कोरोना संक्रमितों के घरों के अलावा बाजार को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।गंभीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त