अमरोहा में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले,संख्या पहुंची 39 Amroha News
मुरादाबाद मंडल में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अमरोहा में चार नए कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरे हैं।
अमरोहा,जेएनएन। कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को आई 40 लोगों की जांच रिपोर्ट में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमे दो हसनपुर व दो अमरोहा नगर के रहने वाले हैं। इस तरह अमरोहा में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 39 हो गई है। इनमें 28 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1 की मौत हो चुकी है, शेष उपचाराधीन हैं। दो दिन में छह नए मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप मचा है। मंडल के अन्य जिलों की बात की जाए तो अमरोहा की स्थिति ठीक थी लेकिन लगातार नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से एक बार हालात फिर से खराब होते दिख रहे हैं। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिन चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है उनके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा है। जल्द ही संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन कराया जाएगा और उनका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों की संख्या मंडल में इस समय मुरादाबाद में है। रामपुर की स्थिति भी काफी खराब है। मुंबई से आए प्रवासी मजदूरों में लगातार को रही कोरोना की पुष्टि ने प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं।