Move to Jagran APP

सामूहिक दुष्कर्म में आरोपित अस्पताल संचालक समेत चार को भेजा जेल, हत्‍या का भी हुआ था प्रयास

महिला गंज कोतवाली क्षेत्र में एक अस्पताल में काम करती थी। पांच अप्रैल 2021 की शाम को अस्पताल संचालक अपने दोस्त तत्कालीन गंज कोतवाली प्रभारी के साथ अस्पताल पहुंचा। दोनों ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 12:11 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 12:11 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म में आरोपित अस्पताल संचालक समेत चार को भेजा जेल, हत्‍या का भी हुआ था प्रयास
चारों को काेर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। रामपुर में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित निजी अस्पताल संचालक विनोद यादव समेत चार आरोपितों को गंज पुलिस ने जेल भेज दिया है। चारों की गिरफ्तारी मुरादाबाद एसओजी ने की थी। बाद में गंज पुलिस चारों को यहां ले आई और कोर्ट में पेश किया।

loksabha election banner

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव की महिला गंज कोतवाली क्षेत्र में एक अस्पताल में काम करती थी। पांच अप्रैल 2021 की शाम को अस्पताल संचालक अपने दोस्त तत्कालीन गंज कोतवाली प्रभारी के साथ अस्पताल पहुंचा। दोनों ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। बाद में उसके जबरदस्ती कागज पर साइन करा लिए। इसके बाद दो लोग मनोज व विजय को बुलाकर हत्या करने के लिए कार में में ले गए। हालांकि रास्ते में पुलिस को देख आरोपित भाग गए थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में अमन का नाम भी शामिल किया गया। गंज कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में अस्पताल संचालक समेत, अमन, मनोज और विजय को गिरफ्तार कर लिया हैं। चारों को काेर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

तीन तलाक और दहेज एक्ट में रिपोर्ट : रामपुर पुलिस ने दहेज एक्ट में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने पति पर तीन तलाक देने और देवर पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली महिला का आरोप है कि ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। एक दिन वह घर में अकेली थीं। इस दौरान देवर कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने जानकारी पति को दी, जिस पर पति और ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति ने तीन तलाक भी दे दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति शाहनवाज समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.