Move to Jagran APP

रहस्यमय तरीके से लापता दो बहनों समेत चारों लड़कियां बिहार में मिलीं

मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव बिसौली उदावला के रहने वाले इकरार अहमद की दो बेटियों समेत गांव की चार लड़कियां मंगलवार से लापता हैं। पुलिस बच्चियों की तलाश में जुटी है।

By RashidEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 10:41 AM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:15 AM (IST)
रहस्यमय तरीके से लापता दो बहनों समेत चारों लड़कियां बिहार में मिलीं
रहस्यमय तरीके से लापता दो बहनों समेत चारों लड़कियां बिहार में मिलीं

 मुरादाबाद (जेएनएन)। भगतपुर थाना क्षेत्र में गांव की रहने वाली चार लड़कियां रहस्यमय हालात में लापता होने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बिसौली उदावली गांव में डेरा डाल दिया है, लेकिन लड़कियों का सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। गांव में लड़कियों की तलाश के लिए हर कोई परेशान दिखाई दे रहा है। बुधवार शाम यह चारों लड़किया बिहार के बेगू सराय में मिल गई हैं। 

loksabha election banner

खाना लेकर खेत गई थी पांच बालिकाएं 

बिसौली उदावला गांव के रहने वाले इकरार अहमद खेतीबाड़ी के कार्य में जुटे हैं। उनकी 14 वर्षीय बेटी व सातवीं की छात्रा तहज्जुब मंगलवार की दोपहर के वक्त पिता के लिए खाना लेकर घर से रवाना हुई। ग्रामीणों के मुताबिक तहज्जुब के साथ गांव की तीन अन्य लड़कियां भी थीं। इसमें छह वर्षीय महरीन पुत्री इस्तयाक व सगी बहनें आठ वर्षीय सहनवी व उसकी छोटी बहन सात वर्षीय जिकरा पुत्री नबी हसन, छह वर्षीय महजबी भी उनके साथ थीं। कुछ देर बाद महजबी घर लौट आई, लेकिन अन्य चारों लड़कियां देर शाम तक नहीं आईं।इकरार ने जब सुना कि तहज्जुब व गांव की तीन अन्य लड़कियां अब तक नहीं लौटी हैं तो वे दंग रह गए। इकरार ने लड़कियों के खेत जाने से अनभिज्ञता जताई। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।

एक लड़की लौट आई थी घर

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से क्षेत्र में कांबिंग शुरू की। ठाकुरद्वारा सर्किल क्षेत्र की पुलिस लड़कियों की तलाश में जुटी रही। एसपी ग्रामीण उदय शंकर सिंह व सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव के नेतृत्व में एक-एक कर खेत खंगाले जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। एसपी देहात ने बताया कि लड़कियों की तलाश जारी है। घर लौटी बच्ची से पूछताछ की गई है। उसके द्वारा दी गई सूचनाओं के आधार पर लड़कियों को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

चार पुलिस टीमें लगाई तलाश में

थाना अध्यक्ष प्रिंस शर्मा द्वारा चारों लापता मासूम बच्चों की तलाश के लिए चार टीमें बनाकर बच्चों की खोजबीन के लिए निकाल दी गई है। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से एक बार फिर बच्चों के बारे में जानकारी लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सुबह तक बच्चों का कहीं कुछ पता नहीं चला। बच्चियों की तलाश के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। 

पुलिस टीम बेगूसराय के लिए निकली 

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि छानबीन में पता चला कि जालपुर रेलवे हाल्ट पर दोपहर करीब दो बजे चारों लड़कियां देखी गईं हैं। पूरी रात भगतपुर और भोजपुर थाना क्षेत्र में लड़कियों की तलाश की गई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। बुधवार को परिजनों ने ही भगतपुर पुलिस को बताया कि जनसेवा एक्सप्रेस में सवार एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने बताया कि लड़कियां उसके साथ ट्रेन में हैं और बिहार के बेगूसराय जिले की ओर जा रही हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। बेगूसराय पुलिस से संपर्क साधा गया। बेगूसराय जीआरपी ने तब्बसुम के अलावा छह साल की महरीन पुत्री इश्तयाक, नबी हसन की आठ साल की बेटी सहनबी, उसकी छोटी बहन सात साल की जिकरा को बछवारा रेलवे स्टेशन पर उतार लिया। लड़कियों को लेने के लिए अब भगतपुर थाने की टीम बेगूसराय के लिए रवाना हो गई है।

घर छोडऩे का कारण पता लगाने में जुटी जीआरपी

चार लड़कियों ने एक साथ घर छोडऩे का फैसला क्यों लिया इसकी जांच में जीआरपी जुटी है। यह जानकारी मिली है कि तब्बसुम और उसके परिजनों के बीच किसी बात को लेकर तीन-चार दिन से अनबन चल रही थी। अनबन की वजह यह बताई जा रही है कि वह स्कूल से समय पर घर नहीं लौटती थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.