Move to Jagran APP

नामांकन के लिए चार दिन शेष, सपा और भाजपा प्रत्याशियों का पता नहीं Rampur News

कांग्रेस और बसपा ने ही घोषित किए हैं अपने-अपने प्रत्याशी। भाजपा 29 को करेगी घोषणा सपा से धर्मेंद्र के नाम की चर्चा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 12:51 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 06:20 PM (IST)
नामांकन के लिए चार दिन शेष, सपा और भाजपा प्रत्याशियों का पता नहीं  Rampur News
नामांकन के लिए चार दिन शेष, सपा और भाजपा प्रत्याशियों का पता नहीं Rampur News

रामपुर (मुस्लेमीन)। नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि में चार दिन शेष बचे हैं लेकिन, अभी तक सपा और भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं हो सके हैं। भाजपा में इस बार मुस्लिम प्रत्याशी के उतारने पर विचार चल रहा है। दरअसल, रामपुर में मुस्लिम मतदाता बड़ी तादात में हैं और अब तक मुसलमान ही शहर विधायक बनते रहे हैं। 

loksabha election banner

रामपुर विधानसभा सीट पर आजादी के बाद से अब तक मुसलमान ही विधायक बनते रहे हैं। इनमें आजम खां सबसे ज्यादा नौ बार विधायक रहे हैं। पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़े और सांसद बन गए। लोकसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस कारण रामपुर शहर की विधानसभा सीट खाली हो गई। अब यहां विधानसभा उपचुनाव हो रहा है। 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चार दिन से चल रही है, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी। पर्चा भरने के लिए केवल चार दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक सपा और भाजपा अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कर सके हैं जबकि, कांग्रेस ने अरशद अली खां गुड्डू और बहुजन समाज पार्टी ने जुबैर मसूद खां को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इन दोनों ने ही नामांकन पत्र भी खरीद लिए हैं, लेकिन अभी दाखिल नहीं किए हैं।

सपा नहीं कर सकी घोषणा

समाजवादी पार्टी लंबे समय से अपने कब्जे में रही सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पा रही है। दरअसल, आजम खां खुद मुसीबत में फंसे हैं। उनके खिलाफ ढाई माह से लगातार उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। उनके करीबी नेताओं पर भी मुकदमें दर्ज हुए हैं। अभी पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का नाम भी चर्चा में है। इसे लेकर नगराध्यक्ष आसिम राजा कहते हैं कि ऐसी कोई अधिकृत जानकारी नहीं है। सांसद आजम खां या अखिलेश यादव ही घोषणा करेंगे। 

भाजपा ने भी नहीं खोले पत्ते 

भारतीय जनता पार्टी इस बार मुस्लिम प्रत्याशी उतारने पर भी विचार कर रही है। जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी कहते हैं कि भाजपा अब बहुत बड़ी पार्टी बन चुकी है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है। 29 सितंबर को प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.