पूर्व सांसद नूरबानो ने की महिलाओं को आरक्षण देने की वकालत Rampur News
पूर्व सांसद ने कहा कि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। केंद्र और प्रदेश सरकारों को दुष्कर्मियों के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए जिससे ऐसी घटनाओं पर रोक लोग सके।
रामपुर। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए प्रयासों की बहुत आवश्यकता है। सरकार को उनका स्तर ऊंचा उठाने के लिए कदम उठाने चाहिए। वह अजीतपुर में दौरे के दौरान महिलाओं के बीच थीं। इस दौरान उन्होंने गांव क्षेत्र की महिलाओं की महिलाओं की दशा पर ङ्क्षचता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है। उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही। सरकार को ध्यान रखना चाहिए कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बराबर की होती है। उनके बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। राजनीति में उनकी भागीदारी बढऩी चाहिए। उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए।
कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पहले तो महिलाओं को आरक्षण देने की बात करती है, लेकिन चुनाव के बाद वह अपने वादे भूल जाती है। असल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले भाजपाई ही महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में क्राइम का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मामून शाह खां, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नोमान खां, फैसल हसन, एजाज खां आदि साथ रहे।