पूर्व सांसद बेगम नूरबानो बनीं कांग्रेस चुनाव समिति की सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
पूर्व सांसद बेग़म नूरबानो को उत्तर प्रदेश चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है। इससे कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां ने बताया कि बेग़म नूरबानो इससे पूर्व कांग्रेस के उच्च पदों पर भी रह चुकी हैं।
मुरादाबाद, संवाद सूत्र। पूर्व सांसद बेग़म नूरबानो को उत्तर प्रदेश चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है। इससे कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां ने बताया कि बेग़म नूरबानो इससे पूर्व कांग्रेस के उच्च पदों पर भी रह चुकी हैं। वह कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, कांग्रेस चुनाव समिति की सदस्य और रामपुर से दो बार सांसद रही हैं। उनको मिली इस नई जिम्मेदारियों से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
नूरमहल में उन्हें मुबारक देने वालाें का तांता लग गया। शहर अध्यक्ष मामून शहर खां, अमित कुमार एडवोकेट, रामगोपाल सैनी, वासिक अली, मुश्ताक अली, अकबर अली, अय्यूब अली, मेहरबान अली, इदरिस अहमद, जगदीश अवस्थी, वेदराम यादव, निजाम पाशा, सलीम अहमद आदि ने नूरमहल पहुचकर उन्हें मुबारकबाद दी।
भाजपा शासन में किसानों का हो रहा शोषण : अमरोहा के रहरा में गंगेश्वरी ब्लाक परिसर में भाकियू की मासिक पंचायत हुई। जिसमें तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में किसान भाजपा को शोषण का जवाब देंगे। कहा कि क्षेत्र के सभी बिजलीघर ओवरलोड हैं। किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। बेसहारा गोवंशीय पशु फसलों में नुकसान कर रहे हैं। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंकों के लोन पावर सीज हैं, जिससे किसानो के केसीसी नहीं बन पा रहे हैं। किसानों ने विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी से रहरा गवां मार्ग से आदमपुर रोड को शीघ्र बनवाने की मांग की। अध्यक्षता महीपाल सिंह तथा संचालन अध्यक्ष टीटू त्यागी ने किया। बैठक में सुरेश सिंह, करन सिंह, विजेंद्र सिंह, जगदीश राणा, भगवान दास, रियाजुद्दीन आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :-
अमरोहा में मानवता शर्मसार, पहले पिता ने फिर पति ने महिला को देह व्यापार के दलदल में धकेला
Road Accident : मुरादाबाद के मूंढापांडे में डबल डेकर बस खाई में पलटी, 20 घायल, पांच की हालत गंभीर
सुप्रीम कोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद भी Azam Khan और उनके बेटे अब्दुल्ला की रिहाई संभव नहीं
Moradabad Health News : मौसम बदलने के साथ बच्चों को हो रहा वायरल इंफेक्शन, बड़े भी बरतें सावधानी