मुरादाबाद में पूर्व विधायक के बेटे ने की खुदकशी Moradabad News
गुरुवार को ही पत्नी मां सरोज देवी के पास छोड़कर गईं थींबसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके थे कुंवर संजय सिंह!
मुरादाबाद,जेएनएन। पूर्व ओमप्रकाश सिंह के बेटे कुंवर संजय सिंह ने लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर खुदकशी कर ली। वह लंबे समय से अवसाद में थे। दो दिन पहले ही पत्नी देहरादून से यहां मां सरोज देवी के पास साईं गार्डन में छोड़कर गई थींं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौैंप दिया है।
दो महीने से संजय सिंह पत्नी के पास देहरादून में ही थे
संजय सिंह का ताअल्लुक शहर के नामी सरोज सिनेमा वालों के परिवार से है। उनकी मां सरोज देवी के नाम से ही पिता ने सिनेमा हाल का नाम रखा था। 56 वर्षीय संजय सिंह के बेटे विशाल सिंह आस्ट्रेलिया में और बेटी संजना बैंगलरू में निजी कंपनी में नौकरी करती हैैं। उनकी पत्नी रीतू सिंह देहरादून में मसूरी रोड पर सीक्रेट गार्डन रिसोर्ट के नाम से होटल चलाती हैैं। मां सरोज देवी बेव सिनेमा के सामने स्थित साईं गार्डन के कुंवर बिला में रहती हैैं। भाई विजय सिंह गौर ग्रिसेसिय में परिवार के साथ रह रहे हैैं। पुलिस के मुताबिक दो महीने से संजय सिंह अपनी पत्नी के पास देहरादून में ही थे। गुरुवार को पत्नी उन्हें मुरादाबाद लाईं थीं। वह यहां संजय सिंह को सेल्स टैक्स चौराहे पर छोड़कर चली गईं थीं। उन्होंने वहीं अपने परिवारिक चालक सोनू को कार के साथ बुला लिया था। परिवारिक नाराजगी की वजह से रीतू सिंह सास के पास नहीं जाती थीं।
कमरे से गोली चलने की आवाज आई, नौकर और चालक दौड़कर ऊपर गए
चालक सोनू ही कार से संजय सिंह को घर से ले गया था। संजय सिंह रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने चले गए। नीचे उनकी मां सरोज, कार चालक और घरेलू नौकर छोटू सो रहे थे। इसी बीच रात करीब 12:30 बजे संजय सिंह के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। नौकर और चालक दौड़कर ऊपर गए और खिड़की का कपड़ा हटाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे। चालक ने संजय सिंह की मां को बताया तो उन्होंने तुरंत ने दूसरे बेटे विजय सिंह को फोन करा दिया। वह पुलिस के साथ साईं गार्डन पहुंचे। दरवाजा तोड़कर संजय सिंह के शव को निकाला गया। पुलिस के अलावा फोरेसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पत्नी रीतू सिंह ने फोन पर बताया कि संजय सिंह लंबे समय से अवसाद में थे। वह नशे के भी आदी हो चुके थे। उन्होंने अवसाद में ही यह कदम उठाया है। अपर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि शव का पोस्टटमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौैंप दिया है।