पूर्व महापौर वीना अग्रवाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
पूर्व महापौर वीना अग्रवाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि।
मुरादाबाद, जेएनएन। पूर्व महापौर वीना अग्रवाल की चौथी पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी गई। कंपनी बाग स्थित उनकी मूर्ति पर श्रद्धांजलि देने के लिए महापौर विनोद अग्रवाल के परिजन व पार्षद और नगर निगम के अधिकारी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वीना अग्रवाल का सपना कंपनी बाग का सुंदरीकरण कराना था। उन्हीं के प्रयास से एक करोड़ रुपए से निर्मित कंपनी बाग का पार्क जीवंत हो उठा है। 25 मई 2016 को उनके निधन के बाद कंपनी बाग में महापौर विनोद अग्रवाल ने निजी स्तर पर उनकी मूर्ति स्थापित कराई। मंगलवार को श्रद्धांजलि देने उनकी पुत्रवधु एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, नगर निगम से सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह, मुख्य अभियंता एसके केसरी, अधिशासी अभियंता विजेंद्र पाल सिंह, नगर निगम कार्यकारणी उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष हेमराज सैनी, दिनेश सिसोदिया, महापौर विनोद अग्रवाल के प्रतिनिधि सुदेश शुक्ला, सरदार डिपल सिंह अश्क, अशोक सैनी, माया सैनी, गौरव श्रीवास्तव ने भी वीना अग्रवाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।