Move to Jagran APP

मुरादाबाद नगर निगम के एक ही काम के लिए सौ से अधिक ठेकेदारों ने समान रेट का डाला टेंडर

Moradabad Municipal Corporation News नगर निगम में एक ही काम पर एक समान रेट पर सौ से अधिक ठेकेदारों ने टेंडर डाला है। इसमें कुछ ठेकेदारी करने वाले पार्षद भी शामिल हैं। इससे नगर निगम में घमासान मचा हुआ है। अभी तक 40 फीसद तक ब्लो टेंडर जाते थे।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 12:56 PM (IST)Updated: Wed, 01 Sep 2021 12:56 PM (IST)
मुरादाबाद नगर निगम के एक ही काम के लिए सौ से अधिक ठेकेदारों ने समान रेट का डाला टेंडर
ठेकेदारों के आपसी सांठगांठ से एक समान रेट डालने की चर्चा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Municipal Corporation News : नगर निगम में एक ही काम पर एक समान रेट पर सौ से अधिक ठेकेदारों ने टेंडर डाला है। इसमें कुछ ठेकेदारी करने वाले पार्षद भी शामिल हैं। इससे नगर निगम में घमासान मचा हुआ है। अभी तक 40 फीसद तक ब्लो टेंडर जाते थे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि सभी ने निर्धारित लागत राशि से 0.25 फीसद से दो फीसद तक ही टेंडर डाले हैं। नगर निगम के अधिकारी इसमें सभी की मिलीभगत बता रहे हैं।

loksabha election banner

15वें वित्त में करीब 12 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे 205 काम होने हैं। इसके लिए जारी टेंडर में ठेकदारों ने दो फीसद तक कमी करते हुए एक समान रेट पर टेंडर भरे हैं। निर्माण विभाग के अधिकारियों इस मुद्दे को नगर आयुक्त के सामने रखने जा रहे हैं। नियमानुसार 15 फीसद तक ब्लो टेंडर होने चाहिए। माना जा रहा है कि लाटरी सिस्टम जैसा काम ठेकेदारों ने आपस में मिलकर किया है। जिनका पूल होने की आशंका जताई जा रही है।

नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि शासनादेश का संज्ञान लिया जाएगा। शासनादेश के विरुद्ध जाकर अगर टेंडर हुए तो उन पर विचार किया जाएगा। मुरादाबाद नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि एक काम के एक समान रेट अधिकांश कामों के आए हैं। इसको लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नगर आयुक्त को यह रिपोर्ट सौंपेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.