लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले मे पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज Amroha News
कोरोनावायरस के कहर को देखते हुए सरकार ने संपूर्ण भारत में लॉकडाउन की घोषणा पहले ही कर रखी है। कानून का उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निपट रही है।
अमरोहा,जेएनएन। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले मं पूरनपुर मार्ग पर डिडौली तिराहे पर खड़े पांच लोग फंस गए हैं। पुलिस ने धारा 144 के चलते विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने की आशंका के चलते 14 अप्रैल तक पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। प्रशासन इसका सख्ती से पालन कराते हुए प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार शाम डिडौली से पूरनपुर जाने वाले तिराहे पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर कुछ लोग एकत्र हो गए। इसकी सूचना एसआई विपिन कुमार अपने साथ सिपाही विशेष कुमार व शेर सिंह को लेकर मौके पर पंहुचे तथा शासन के आदेशों का हवाला दिया। लोगों को वहां से हटा दिया। पुलिस ने इस मामले में मुशाहिद हुसैन निवासी डिडौली व रिहान निवासी कटाई, मौ नवी निवासी पलौला, राशिद व जुल्फेकार अली निवासी दीपपुर थाना डिडौली समेत पांच लोगों के खिलाफ 188 व संक्रामक रोग नियन्त्रण की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। पुलिस बेवजह घूमने वालों लोगों को न सिर्फ गिरफ्तार कर रही है ब्लकि उनके वाहनों का चालान भी किया जा रहा है। वाहनों के सीज करने की प्रक्रिया भी साथ-साथ चल रही है।