अमरोहा जनपद में मारपीट और पथराव, पांच लोग घायल Amroha news
अमरोहा के जोया में एक युवक ने शराब पीने के बाद महिला से मारपीट की। इतना ही नहीं युवक ने पथराव भी कर दिया। जिसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।
अमरोहा। जनपद अमरोहा के जोया कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव सिनौरा जलालाबाद में परिवार के गंगाराम सिंह व ओमप्रकाश देर शाम शराब पी रहे थे। शराब पिलाकर चेतराम सिंह ने ओमप्रकाश को नन्हे सिंह की पत्नी सन्तोष देवी के साथ मारपीट करने के लिए उकसाया। ओमप्रकाश ने शराब पीकर गाली गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया।प्रथम पक्ष में सन्तोष देवी व 16 वर्षीय बेटी आरती तथा दूसरे पक्ष से छोटिया, ओमप्रकाश तथा विमलेश देवी सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सन्तोष देवी ने गंगाराम सिंह, ओमप्रकाश पर शराब पीकर गाली गलौज व पथराव कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
जाग होने पर भागे बदमाश
जोया : कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार की रात डेढ़ बजे भाजपा के पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी अशोक कुमार दिल्ली में बिजनेस करते हैं। पत्नी व बेटी घर पर अकेली थी। शुक्रवार की रात्रि में घर में चार-पांच बदमाश घुसे पत्नी सरोज देवी व बेटी रोशनी देवी को आहट होने जाग गई।बेटी रोशनी ने पड़ौसी रिटायर्ड दरोगा पर फोन पर घर में बदमाशों की सूचना दी।पड़ोस में जाग होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया। ग्रामीणों ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किए। बदमाश जंगल की ओर को भागने में कामयाब हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप