Case filed on five: युवती के अपहरण में ब्यूटी पार्लर संचालिका सहित पांच पर मुकदमा दर्ज Amroha News
आरोप है परिजन युवती के बारे में पता करने के लिए ब्यूटी पार्लर संचालिका के पास पहुंचे तो उसने अभद्रता करते हुए डांट-फटकार कर वापस भगा दिया।
अमरोहा,जेएनएन। एक युवती को अपह्रत करने के मामले में ब्यूटी पार्लर संचालिका सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि आरोपित लोग पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शहर के एक ब्यूटी पार्लर पर काम करती थी। 19 जून की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह घर से ब्यूटी पार्लर पर जाने की बात कहकर आई थी। ब्यूटी पार्लर की संचालिका से फोन पर बात भी हुई थी। इसके बाद से वापस घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने काफी तलाश की। लेकिन, उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा। आरोप है परिजन युवती के बारे में पता करने के लिए ब्यूटी पार्लर संचालिका के पास पहुंचे तो उसने अभद्रता करते हुए डांट-फटकार कर वापस भगा दिया। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में ब्यूटी पार्लर संचालिका रश्मि वर्मा, गांव तिगरी निवासी गोपाली, उसकी मां सत्तो देवी व बाप श्योनाथ व भाई विजय के खिलाफ थाने मेंं मुकदमा पंजीकृत कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जयवीर ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपितों की तलाश चल रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर युवती के बारे में पता लगाया जाएगा। पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद हड़कंप मच गया।