Move to Jagran APP

अमरोहा में भाजपा नेता की बर्थडे पार्टी में चली गोली, युवक घायल

अमरोहा में भाजपा नेता की जन्‍मदिन पार्टी में गोली चल गई। गोली भाजपा नेता को भी छूकर निकली। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 07:22 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 07:22 PM (IST)
अमरोहा में भाजपा नेता की बर्थडे पार्टी में चली गोली, युवक घायल
अमरोहा में भाजपा नेता की बर्थडे पार्टी में चली गोली, युवक घायल

अमरोहा। भाजपा नेता की बर्थडे पार्टी में गोली चल गई। यह गोली भाजपा नेता को छूकर निकल गई तथा पास बैठे युवक के पेट में जा लगी। घायल को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। इस संबंध में घायल के स्वजनों ने किसी प्रकार की जानकारी देने से इन्‍कार कर दिया। साथ ही पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी है।

loksabha election banner

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कालोनी प्रथम की है। यहां पर भाजपा के एक पूर्व पदाधिकारी का परिवार रहता है। वर्तमान में भी वह पार्टी में सक्रिय हैं। शुक्रवार को उनका जन्मदिन था। घर पर जन्मदिन की पार्टी रखी गई थी। उनके मित्र भी आए थे। बताते हैं कि पार्टी के दौरान मोबाइल की छीनाझपटी में वहां मौजूद किसी व्यक्ति के पिस्टल से गोली चल गई। गोली भाजपा नेता की बांह को छूते हुए पास बैठे कालोनी निवासी युवक हिमांचल यादव के पेट में लग गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल हिमांचल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया तथा बाद में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। वहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेरठ भेजा गया है। इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। किसी ने तहरीर भी नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.