अमरोहा में आज कलेक्ट्रेट पर गरजेंगे किसान, पुलिस और प्रशासन सतर्क
लगतार होती अनदेखी किसान खासे खफा हैं। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने और अन्य समस्याओं को लेकर आज प्रदर्शन का एलान किया है।
अमरोहा, जेएनएन। रविवार को गांव खालकपुर कलां स्थित शिव मंदिर प्रांगण में नारायण सिंह की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत हुई। इसमें 21 सितंबर यानी सोमवार को कलेक्ट्रेट पर होने वाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भारी संख्या में शिरकत कर उसको सफल बनाने की अपील की।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि जो 4 माह से हमारे लगभग 13 किसान, जिनके ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे थे। उनकी समस्या का निस्तारण कर दिया गया है। इसके अलावा किसानों की गन्ने के बकाए भुगतान व अन्य समस्याओं के निराकरण को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया जाएगा। जिसमें सभी किसान शिरकत करें। इस दौरान धर्मवीर सिंह, डॉक्टर हरपाल सिंह, दिनेश चौधरी, यशपाल चौहान, संसार पाल सिंह, कालीचरण, राजवीर सिंह, निर्मल सिंह, धर्मपाल सिंह, धोनी, टेकचंद, शोभा सिंह, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, रविंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, राकेश, नरेश, ऋषि पाल, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे। इधर धरने की जानकारी होने पर पुलिस व प्रशासन सतर्क हो गया है। उसने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही है।
अब डीएम दफ्तर पर होगा धरना
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक गांव अक्खा नंगला में जिला प्रभारी चौधरी भगवान सिंह के निवास पर हुई। इसमें किसान समस्याओं पर विचार किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी ने बताया कि 21 सितंबर को जो पंचायत किसान शहीद भवन अतरासी पर रखी गई थी, वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर अब कलेक्ट्रेट पर 11 बजे से होगी। उन्होंने सभी किसानों से उसमें शामिल होने की अपील की है। साथ ही ही कहा है कि किसान कोविड-19 से संबंधित नियमों का अवश्य पालन करें।