Move to Jagran APP

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ संसद कूच करेंगे किसान: गौरव टिकैत

मुरादाबादजासं तहसील ठाकुरद्वारा के गांव दुल्हेपुर में आयोजित महापंचायत में भारतीय किसान

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 07:52 PM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 07:56 PM (IST)
कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ संसद कूच करेंगे किसान: गौरव टिकैत
कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ संसद कूच करेंगे किसान: गौरव टिकैत

मुरादाबाद,जासं : तहसील ठाकुरद्वारा के गांव दुल्हेपुर में आयोजित महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि जब तक एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा दिल्ली बार्डर से किसान वापस नहीं लौटेंगे। सरकार ने तीनों कृषि सुधार कानून वापस नहीं लिए तो किसान संसद की तरफ कूच करके विरोध जताएंगे। चुनावों के बाद फिर से कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।

loksabha election banner

शुक्रवार को किसान महापंचायत के बाद भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष कांठ जितेंद्र बिश्नोई उर्फ जीतू के आवास पर पहुंचे। यहां उनका भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं होंगे, किसान दिल्ली से वापसी जाएंगे। अगर सरकार अब नहीं मानी तो मई के पहले पखवाड़े में किसान संसद कूच के लिए तैयार रहें। सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। किसानों की मौतों का भी सरकार को दर्द नहीं है। चुनावों में भी भाजपा को नुकसान पहुंचाना है। इस अवसर पर भाकियू के प्रदेश महासचिव डॉ.नौ सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, वरिष्ठ नेता ऋषि पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, जिलामंत्री नवनीत विश्नोई, तहसील उपाध्यक्ष हाजी इमरान, तहसील उपाध्यक्ष रामकला सिंह, रफत मियां, जकी खान, नगर अध्यक्ष कुलवीर सिंह, नगर संगठन संयोजक महेश ठाकुर, महामंत्री राजेंद्र सिंह, संगठन मंत्री सियाराम, नितिन बिश्नोई, गुड्डू घोसी, डॉ.जितेंद्र,ओंमराज सिंह, जयवीर सिंह, शमीम अहमद, राजवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, डॉ. धर्मपाल सिंह, बीरबल विश्नोई आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.