Move to Jagran APP

क‍िसानों ने गांव के बाहर लगाया बोर्ड-ल‍िखा भाजपा नेताओं का आना मना है

किसान आंदोलन का असर अब सम्भल तक पहुंच गया है। यही वजह है क‍ि किसानों ने भाजपा नेताओं के विरोध में गांव के बाहर मार्ग पर एक बोर्ड लगा दिया हैं। बोर्ड पर किसान एकता जिंदाबाद लिखा है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 04:46 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 04:46 PM (IST)
क‍िसानों ने गांव के बाहर लगाया बोर्ड-ल‍िखा भाजपा नेताओं का आना मना है
जिस गांव में यह बोर्ड लगा है वह पूरा क्षेत्र भाजपा का माना जाता है।

मुरादाबाद। किसान आंदोलन का असर अब सम्भल तक पहुंच गया है। यही वजह है क‍ि किसानों ने भाजपा नेताओं के विरोध में गांव के बाहर मार्ग पर एक बोर्ड लगा दिया है। बोर्ड पर किसान एकता जिंदाबाद लिखा है, साथ ही लिखा गया है कि इस गांव में भाजपा नेताओं का आना मना है। जबकि जिस गांव में यह बोर्ड लगा है वह पूरा क्षेत्र भाजपा का माना जाता है।

loksabha election banner

दिल्ली में तीन कृषि कानून के विरोध में किसान धरना दे रहे हैं। इस आंदोलन का असर अब गांवों में पहुंचना शुरू हो गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों से किसानों द्वारा भाजपा नेताओं के विरोध की सूचना मिल रही थी, लेकिन इस आंदोलन का अब सम्भल जिले में भी असर देखने को मिलने लगा हैं। नखासा थाना क्षेत्र के गांव चंदावली में लोगों ने गांव के मुख्य रास्ते पर एक बोर्ड लगा द‍िया। इस बोर्ड पर लिखा है कि जय जवान, जय किसान, भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद, बीजेपी वालों का इस गांव में आना सख्त मना हैं, किसान एकता चन्दावली। बताया जाता है कि गांव के युवा इस आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। जबकि यह क्षेत्र भाजपा का माना जाता है। हर चुनाव में अब तक इस क्षेत्र से भाजपा को वोट मिलते रहे हैं, लेकिन यहां पर भी भाजपा नेताओं के विरोध में बोर्ड लगना भाजपाइयों को परेशान करने का काम कर रहा है।

मैं और जिले के प्रभारी देवेंद्र चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ उस क्षेत्र में गांव-गांव जाकर किसानों से मिल रहे हैं। हमारे सामने विरोध की कोई बात सामने नहीं आई हैं। बोर्ड लगाने की भी जानकारी मुझे नहीं मिली हैं। अगर ऐसा हैं तो वहां के लोगों से भी मिला जाएगा और उन्हें किसान कानून के बारे में बताया जाएगा।

ओमवीर सिंह खंडगवंशी, जिलाध्यक्ष भाजपा सम्भल 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.