कृषि बिल के खिलाफ किसानों का मंडल आयुक्त कार्यालय के सामने सड़क पर धरना शुरू

गन्ना मूल्य बकाया और कृषि बिल के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर मंडल आयुक्त कार्यालय के सामने धरना देना शुरू कर दिया। किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा की अगुवाई में धरना शुरू हुआ है।
Publish Date:Fri, 16 Oct 2020 01:10 PM (IST)Author: Abhishek Pandey