मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में बोले किसान नेता गौरव टिकैैत, कृषि कानून के खिलाफ जारी रहेगा किसानों का विरोध
हसील ठाकुरद्वारा के ग्राम दुल्हेपुर आयोजित महापंचायत भारतीय किसान यूनियन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने कहा किसान बिना एमएसपी पर कानून बने दिल्ली बार्डर से वापस नहीं लौटेगा। तीनों कृषि सुधार कानून वापस नहीं लिए तो किसान संसद की तरफ कूच करके विरोध जताएंगे।
मुरादाबाद, जेएनएन। तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम दुल्हेपुर आयोजित महापंचायत भारतीय किसान यूनियन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने कहा किसान बिना एमएसपी पर कानून बने दिल्ली बार्डर से वापस नहीं लौटेगा। सरकार ने तीनों कृषि सुधार कानून वापस नहीं लिए तो किसान संसद की तरफ कूच करके विरोध जताएंगे। चुनावों के बाद फिर से कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।
किसान महापंचायत के बाद भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष कांठ जितेंद्र बिश्नोई उर्फ जीतू के आवास पर पहुंचे। यहां उनका भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं होंगे। एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा तब तक किसान दिल्ली से वापसी नहीं करेगा। अगर सरकार अब नहीं मानी तो मई के पहले पखवाड़े में किसान संसद कूच के लिए तैयार रहें। सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। किसानों की मौतों का भी सरकार को दर्द नहीं है। इसलिए हर तरह से सरकार से निपटना है। चुनावों में भी भाजपा को नुकसान पहुंचाना है। इस अवसर पर भाकियू के प्रदेश महासचिव डॉ.नौ सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, वरिष्ठ नेता ऋषि पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, जिलामंत्री नवनीत विश्नोई, तहसील उपाध्यक्ष हाजी इमरान, तहसील उपाध्यक्ष रामकला सिंह, रफत मियां, जकी खान, नगर अध्यक्ष कुलवीर सिंह, नगर संगठन संयोजक महेश ठाकुर, महामंत्री राजेंद्र सिंह, संगठन मंत्री सियाराम, नितिन बिश्नोई, गुड्डू घोसी, डॉ.जितेंद्र,ओंमराज सिंह, जयवीर सिंह, शमीम अहमद, राजवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, डॉ. धर्मपाल सिंह, बीरबल विश्नोई आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :-
Panchayat Election 2021 : मतदाताओं को रसगुल्ले बांटने में फंसे प्रधान पद के दावेदार, रिपोर्ट दर्ज
पूर्व सांसद जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी प्रकरण में आज दलील पेश करेंगे सरकारी वकील, पूरी होगी सुनवाई