बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार, मुरादाबाद में गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद करेगा मंसूरी समाज
केंद्रीय कार्यकारिणी की संस्तुति पर कांठ निवासी मुहम्मद रिजवान मंसूरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा दलपतपुर के रहने वाले रिजवान और ठाकुरद्वारा के संजुल मंसूरी को जिला महासचिव नियुक्त किए गए। गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद की रणनीति तैयार की गई।
मुरादाबाद, जेएनएन। ऑल इंडिया जमीअतुल मंसूर के इंदिरा चौक स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इस दौरान केंद्रीय कार्यकारिणी की संस्तुति पर कांठ निवासी मुहम्मद रिजवान मंसूरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा दलपतपुर के रहने वाले रिजवान और ठाकुरद्वारा के संजुल मंसूरी को जिला महासचिव नियुक्त किए गए।
मुरादाबाद जिला उपाध्यक्ष के पद पर शावेज मंसूरी की नियुक्ति हुई है। आरिफ मंसूरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। शाह आलम मंसूरी सम्भल जिलाध्यक्ष बना दिया। मशकूर मंसूरी को सम्भल का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि मंसूरी बिरादरी के लिए सभी को काम करना है। मंसूरी बिरादरी के जो पिछड़े हुए लोग हैं, उनके बच्चों को तालीम दिलाने के लिए सभी को मदद करनी है। जिला प्रशासन और सरकार से मांग करेंगे कि मंसूरी बिरादरी पिछड़ी है। इसके लिए कुछ योजनाएं लागू करे। सरकार नहीं सुनती है तो 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए काम करना है। बैठक की अध्यक्षता मुहम्मद अयूब मंसूरी ने की। संचालन उत्तर प्रदेश के प्रभारी सलाउद्दीन मंसूरी ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से मास्टर सुल्तान मंसूरी, रहीस अहमद मंसूरी, आरिफ अहमद मंसूरी, मुहम्मद कासिम मंसूरी, कामिल मंसूरी, जावेद मंसूरी, इदरीश मंसूरी पार्षद आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :-