Move to Jagran APP

EPCH Administrative Committee Election : निर्यातकों में शुरू हुई जोर आजमाइश, 23 से 30 तक ऑनलाइन वोटिंग

EPCH Administrative Committee Election एमएचईए-यस के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में दूसरी एसोसिएशन पर लगाए आरोप। वन मैन मेन शो की पॉलिसी कराएंगे समाप्त।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 08:46 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 08:46 AM (IST)
EPCH Administrative Committee Election : निर्यातकों में शुरू हुई जोर आजमाइश, 23 से 30 तक ऑनलाइन वोटिंग
EPCH Administrative Committee Election : निर्यातकों में शुरू हुई जोर आजमाइश, 23 से 30 तक ऑनलाइन वोटिंग

मुरादाबाद, जेएनएन। ईपीसीएच की प्रशासनिक कमेटी के लिए मुरादाबाद में चार प्रत्याशियों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। कुल पांच सीटों पर चुनाव होगा। इसमें दो प्रत्याशी मुरादाबाद से चुने जाने हैं। इसके लिए शहर के चार प्रत्याशियों ने निर्यातकों को उपलब्धियां गिनानी शुरू कर दी हैं। चारों प्रत्याशियों में से किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया है।

loksabha election banner

शुक्रवार की रात मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट एसोसिएशन और यस की संयुक्त मीटिंग दिल्ली रोड स्थित नोदी एक्सपोर्ट में हुई। इसमें शहर के वरिष्ठ निर्यातकों ने शिरकत की। कमेटी सदस्यों ने निर्यात इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। बताया गया कि 23 से 30 सितंबर तक ऑनलाइन वोट पड़ेंगे। 30 सितंबर को गिनती होगी। यस के नेशनल चेयरमैन नीरज खन्ना ने बताया कि निर्यात इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग चाहिए। वन मेन शो का फार्मूला अब नहीं चलने वाला है। सभी बड़ा बदलाव चाहते हैं। हम सभी को मिलकर काम करना है। एमएचईए के संरक्षक नजमुल इस्लाम ने निर्यात उद्योग के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इंडस्ट्री में बदलाव के लिए वोट करें। महासचिव अवधेश अग्रवाल ने बताया कि सेंट्रल रीजन के सभी शहरों से हमारे प्रत्याशी नीरज खन्ना को समर्थन मिल रहा है। वरिष्ठ निर्यातक राजेश खन्ना ने दूसरी एसोसिएशन पर आरोप लगाते हुए बताया कि 1974 में शहर में कुछ लोगों के साथ मुरादाबाद इंडस्ट्रियल फैक्ट्रीज एसोसिएशन की स्थापना की गई। एसोसिएशन की बिल्डिंग बनवाई। उसके बाद उस एसोसिएशन को निष्क्रिय कर दिया गया। काफी समय बाद जब लोग उस एसोसिएशन का नाम भी भूल गए तब उस बिल्डिंग को मनमाने तरीके से बेच दिया। अब नई एसोसिएशन का गठन कर लिया है। इस दौरान एमएचई के अध्यक्ष नवेद उर रहमान, वरिष्ठ निर्यातक महेश अग्रवाल, रवि भटिया, सुभाष भाटिया, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, विजय गुप्ता, विनय गुलाटी, मनमोहन महाजन, सुरेश गुप्ता, राकेश खन्ना, कमल सोनी, शैलेश खन्ना, नबील अहमद, राजीव बंसल, विशाल अग्रवाल, रोहित ढल, रवि कपूर रहे।

जो भी आरोप लगाए गए हैं वह पूरी तरह निराधार हैं। बिल्डिंग आज भी वहीं खड़ी है तो बेच कैसे दी गई। इसमें तीस सदस्य होते हैं, सभी की मंजूरी के बिना ऐसा नहीं हो सकता। इस प्रकार से आरोप लगाए जाने से, उन्हें कानूनी नोटिस भेजा जाएगा।

सतपाल, सचिव द मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.