Move to Jagran APP

Today Horoscope : नौकरी करने वाले लोग रहें सावधान, ब‍िगड़ सकता है माहौल, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

मेष राश‍ि के जातकों की यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति में सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 07:38 AM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 07:38 AM (IST)
मेष - आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 15 July2021 Moradabad : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा स‍िंह राशि में गोचर कर रहे है जोकि सूर्य ग्रह की राशि है। इसके कारण उमसभरी गर्मी अधिक हो सकती है। आकाश मंडल में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। भारी बारिश होने की संभावना है। धूप में तेजी रहेगी, कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या मे कमी आएगी। फल एव़ं सब्जी के बाजार भाव में तेजी रहेगी। शेयर बाजार सामान्य रहेगा। कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि होने की संभावना है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

loksabha election banner

मेष - आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति में सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।

वृष-आज आपको पुराने साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक कीी सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

मिथुन- आप आपको मित्रों का सहयोग म‍िलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।

कर्क-आज विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़भाग से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।

सिंह -आज आपको कुछ कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

कन्या-आज आपको कार्य में मनोनुकूल लाभ म‍िलेगा। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।

तुला-आज आपको किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

वृश्चिक-आज आपको चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

धनु-आज आपकी तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है।

मकर - आज आपके कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुम्भ-आज आपकी डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है।

मीन-आज आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से विवाद होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे

पंचांग 

15जुलाई 2021

दिन -गुरुवार

आषाढ़ शुक्ल पक्ष

तिथि -पंचमी

व्रत -गुप्त नवरात्र

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:03

सूर्यास्त-18:39

नक्षत्र-उ०फाल्गुनी

योग -वरियान

करण-बालव

चन्द्रमा राशि - सिंह

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-पुनर्वसु

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-वर्षा ऋतु

दिग शूल - दक्षिण दिशा

राहू काल -14:10से 15:54 अपराहन तक

अभिजीत मुहूर्त -12:03से 12:51 अपराहन तक

सिद्धि योग-05:33से 07:16 घटी पल तक 

​​​​​यह भी पढ़ें :-

प्रेम‍िका से म‍िलने की ऐसी ललक, युवक ने साड़ी पहन क‍िया पूरा श्रृंगार, घूंघट हटते ही मच गया चोर का शोर

Cyber Crime : फेसबुक चलाते हैं तो जान लीज‍िए ये जरूरी बातें, इस तरह पता लगाएं कौन इस्‍तेमाल कर रहा आपकी आइडी

पीएमओ को देना पड़ा अध‍िवक्‍ता के शुभकामना संदेश का जवाब, मोदी के दोबारा पीएम बनने पर भेजा था पत्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.