मुरादाबाद जिला अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत, अभी तक नहीं हो पाई शव की पहचान
कटघर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड दिया। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है।
By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 09:52 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 09:52 AM (IST)
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड दिया। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
चिकित्सकों के मुताबिक एक सप्ताह पहले कटघर पुलिस ने मूर्छित हाल में एक महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का उपचार शुरू हुआ। लेकिन, उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। तड़के उपचार दौरान महिला की मौत हो गई। शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें