बारिश से गिरा मकान, दबकर दो मवेशियों की मौत, परिवार के लोग घायल
मुरादाबाद। आधी रात के बाद से लगातार हो रही बारिश से मकान धराशायी हो गया। इसके नीचे दबक
मुरादाबाद। आधी रात के बाद से लगातार हो रही बारिश से मकान धराशायी हो गया। इसके नीचे दबकर दो मवेशियों की मौत हो गई, जबकि परिवार के लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सबकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
यहां हुई घटना
अमरोहा जिले के कस्बा जोया के मुहल्ला इकबाल नगर में अख्तर का परिवार रहता है। उसकी पत्नी शहजादी मुहल्ले में ही घरों में झाड़ू बर्तन का काम कर परिवार का खर्च चला रही है। गुरुवार रात को शुरू हुई मूसलाधार बारिश उसके लिए आफत बनकर आई। रात वह बच्चों के साथ कमरे में सो रही रही थी। तड़के लगभग साढ़े चार बजे उसका मकान भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे में परिजन दबकर घायल हो गए। जबकि दो मवेशियों की मौत हो गई।
आवाज सुनकर दौड़े लोग
चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े और नजारा देखकर दंग रह गए। उन्होंने मलबे को बचाकर परिवार के लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद उनको अस्पताल भिजवाया। शहजादी के अलावा उसके दो बच्चों को चोट आई है।
घटना से मचा हड़कंप
मकान के धराशायी होने का पता चलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। जिसने भी सुना, बस मौके की ओर दौड़ लगा दी। जब परिवार के लोग घटनास्थल पर नहीं मिले तो वे अस्पताल पहुंच गए। घायलों से पूछताछ कर पूरा मामला जाना। घटना से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। घटना में लगभग दो लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।