Move to Jagran APP

जिलाध्‍यक्ष बोले-कांग्रेस ही दे सकती है देश को सही दिशा

अमरोहा में कांग्रेस के जिलाध्‍यक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा क‍ि आने वाला समय कांग्रेस का होगा। पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 05:30 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 05:30 PM (IST)
जिलाध्‍यक्ष बोले-कांग्रेस ही दे सकती है देश को सही दिशा
जिलाध्‍यक्ष बोले-कांग्रेस ही दे सकती है देश को सही दिशा

अमरोहा। जिले के सैदनगली में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता अब भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। अब वह किसी के छलावे में आने वाली नहीं है, लोग समझ चुके हैं कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है। अब जनता कांग्रेस पर भरोसा जता रही है। यही वजह है क‍ि कांग्रेस का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है।

loksabha election banner

जिलाध्‍यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि भाजपा के शासन से देश की जनता त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस का जनाधार अब तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बड़ी शक्ति बन कर उभरेगी। प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू किसानों, नौजवानों एवं मजदूरों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कस्बा बछरायूं के वसीम अंसारी, खालिद चौधरी एवं वासिफ चौधरी ने सपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ओमकार ¨सह कटारिया ने अपने आवास पर उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई तथा पार्टी में आने पर स्वागत किया। इस दौरान सोशल मीडिया प्रभारी इमरान जावेद, राजपाल ¨सह सैनी, डॉ अहमद, इसरार अहमद सैफी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.