रामपुर जिले में 25 करोड़ से विकास कार्य कराएगी जिला पंचायत
Development work in Rampur District Panchayat रामपुर जिले के विकास का खांका तैयार कर लिया गया है। जिला प्रशासन ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है।
By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 12:20 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 12:20 PM (IST)
रामपुर, जेएनएन। जनपद में विकास के लिए आए हुए 24.78 करोड़ रुपये जिला पंचायत में काफी समय से यूं ही पड़े हैं। लंबे समय से टेंडर न होने के कारण सारे काम अटके हुए थे।बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से इस धनराशि से जिले में विकास कार्य करवाने का निर्णय लिया गया। इससे जनपद के ग्रामीण क्षेत्र विकास को गति मिलने की आस जाग उठी है।
अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण का यह काल बहुत मुश्किलों भरा रहा है। सब कुछ थम सा गया है। जिले में विकास की गति भी काफी धीमी पड़ गई थी। जिसे अब गति देने का काम करना है। शासन और प्रशासन से जारी निर्देशों का पालन करते हुए सारे काम करने होंगे। सभी लोग ध्यान रखें कि मास्क का हर हाल में प्रयोग करें। सैनिटाइजर का भी उपयोग करते रहें। इसके साथ ही शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि राज्यवित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से काफी दिन से काम नहीं हो सके हैं। अब इस धनराशि से क्षेत्र में सीसी रोड व खरंजों आदि का निर्माण किया जाएगा। बैठक में संपत्ति एवं विभव कर 2019-20 की कर प्रस्तावना सूची का बोर्ड द्वारा अनुमोदन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों से उनके क्षेत्रों में व्यवसायियों से इस कर की वसूली करवाने में सहयोग की अपील की।
जारी की जाएगी आरसी
उन्होंने बताया कि लगभग 55 लाख रुपये विभिन्न व्यवसायियों पर बकाया हैं। उन्हें जल्द ही उसे जमा करने को कहा गया है। निर्धारित समय अवधि में जमा न करने पर आरसी जारी की जाएगी। इस दौरान कुल 1015 करदाताओं पर यह टैक्स आरोपित किया गया। जिसमें बिलासपुर में 194, मिलक में 158, चमरौआ में 149, स्वार-टांडा में 144 व शाहबाद में 119 करदाता शामिल हैं। आबकारी की 162 दुकानों पर भी टैक्स लगाया गया है। इसके अलावा परिसर में जर्जर हालत में पड़े होमगार्ड कार्यालय की जांच करवा कर उसके विषय में अग्रिम कार्यवाही पर विचार किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, अब्दुल सलाम व लाखन ङ्क्षसह, सदस्य महाङ्क्षसह राजपूत, अकरम अली, मुहम्मद इस्लाम, मुन्नी देवी, रईस जहां, शरीफ अहमद, ओम प्रकाश व नूर जहां आदि उपस्थित रहे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें