Move to Jagran APP

District Panchayat President Election : रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के ख्यालीराम लोधी बने जिला पंचायत अध्यक्ष

रामपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ख्यालीराम लोधी विजयी रहे। उन्हें 19 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी नसरीन जहां को मात्र 13 वोट मिले। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने प्रशासन पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 05:31 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 05:31 PM (IST)
District Panchayat President Election : रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के ख्यालीराम लोधी बने जिला पंचायत अध्यक्ष
सपाई प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ख्यालीराम लोधी विजयी रहे। उन्हें 18 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी नसरीन जहां को मात्र 13 वोट मिले। जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मान्दड ने बताया कि एक वोट निरस्त हुआ है, जबकि दो वोट नहीं पड़ सके। दो लोगों ने वोट नहीं डाला। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने प्रशासन पर चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाते हुए आंबेडकर पार्क के सामने सपाइयों के साथ धरना शुरू कर दिया।

loksabha election banner

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने प्रशासन पर चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाते हुए आंबेडकर पार्क के सामने सपाइयों के साथ धरना दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार सुबह 11 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर तीन बजे तक चली। इसके बाद वोटों की गिनती हुई और फिर कुछ देर बाद ही परिणाम घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही ख्यालीराम लोधी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया। इस दौरान चुनाव प्रेक्षक मनोज कुमार भी मौजूद रहे। जिले के प्रथम नागरिक के लिए कलेक्ट्रेट में मतदान हुआ। इस दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। चार क्षेत्राधिकारी, 14 निरीक्षक, 58 उप निरीक्षक, 66 मुख्य आरक्षी, 361 आरक्षी, 60 महिला आरक्षी लगाए गए हैं। कुल 563 पुलिसकर्मी लगाए गए। इसके अलावा पीएसी के जवान भी तैनात रहे। जौहर रोड पर आंबेडकर पार्क से स्टार चौराहे तक आवागमन पूरी तरह बंद है। एलआइसी चौराहे से कचहरी की ओर आने वाला रास्ता भी बंद कर दिया गया है। तमाम सदस्य आंबेडकर पार्क से कलेक्टे्ट तक पैदल चलकर वोट डालने पहुंचे। भीषण गर्मी में करीब एक किलोमीटर पैदल चलने से सदस्यों को परेशानी हुई।

नेता प्रतिपक्ष धरने पर बैठे : नेता प्रतिपक्ष रोम गोविंद चौधरी ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए धरना दिया। उनका आरोप था कि कांग्रेस से जुड़े दो सदस्य उनके साथ थे, लेकिन वोट डालने से पहले ही पुलिस ने उन्हें उठा लिया और वोट डालने नहीं दिया। इसे लेकर सपाइयों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रशासन ने धांधली की सारी हदें पार कर दी हैं। चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई है। सुबह तक हमारे साथ आधे से ज्यादा सदस्य थे, लेकिन चुनाव परिणाम में जबरन सपा को हरा दिया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम का कहना है कि पुलिस ने किसी सदस्य को नहीं पकड़ा है। आरोप गलत है।

अमरजीत को नहीं मिला कोई वोट : सपा के सदस्य अमर जीत भी चुनाव मैदान में थे, लेकिन उन्हें कोई वोट नहीं मिल सका। जिला पंचायत के कुल 34 जिला पंचायत सदस्य हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.