Move to Jagran APP

District Panchayat President Election : सम्‍भल में ज‍िला पंचायत अध्‍यक्ष चुनाव के दौरान व‍िवाद, सदस्यों के साथ हेल्पर लगाने पर भड़के सपाई

मंडल के सम्‍भल में जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला आज हो जाएगा। सुबह 11 बजे से मतदान चल रहा है। तीन बजे के बाद मतगणना होगी। इसके बाद कुछ ही देर में परिणाम घोषित हो जाएंगे।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 11:45 AM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 11:45 AM (IST)
District Panchayat President Election : सम्‍भल में ज‍िला पंचायत अध्‍यक्ष चुनाव के दौरान व‍िवाद, सदस्यों के साथ हेल्पर लगाने पर भड़के सपाई
सपा का आरोप है क‍ि भाजपा पक्ष के हेल्पर नियम विरुद्ध बनाए गए हैं।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। सम्भल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के मतदान के दौरान सदस्यों के साथ मतदान के लिए हेल्पर भेजने को लेकर सपाई भड़क गए। उन्होंने हंगामा करते हुए हेल्पर साथ भेजने का विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के साथ सपा और भाजपा नेता आमने-सामने आ गए। नोकझोंक होने लगी। एएसपी, सीओ, एसडीएम ने बीच में आकर किसी तरह टकराव की स्थिति को रोका।

loksabha election banner

सम्भल जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने प्रिया उर्फ प्रीति यादव तो भाजपा ने डॉ. अनामिका यादव को प्रत्याशी बनाया है। शनिवार को जैसे ही बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट पर 11 बजे मतदान शुरू हुआ तो कुछ जिला पंचायत सदस्यों के साथ मतदान केंद्र के अंदर हेल्पर जा रहे थे। जिसका सपाइयों ने विरोध करना शुरू कर दिया। सपा नेताओं का आरोप था कि प्रशासन ने सत्ता के दबाव में नियम विरुद्ध सदस्यों के साथ हेल्पर लगाए हैं। इसी को लेकर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के साथ भाजपा और सपा नेता आमने-सामने आ गए। नोकझोंक होने लगी। भाजपा की तरफ से मौके पर जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, प्रदेेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, चन्दौसी पालिकाध्यक्ष इंदुरानी तो सपा की तरफ से जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, पूर्व विधायक राम खिलाड़ी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। पुलिस ने स्थिति को बिगड़ते देख एएसपी आलोक कुमार जयसवाल, सीओे गोपाल सिंह, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने बीच में आकर स्थिति संभाली। 11.50 बजे तक 18 जिला पंचायत सदस्य मतदान कर चुके थे। जबकि 35 सदस्यों को वोट डालना है।

चुनाव में सपा से प्रिया उर्फ प्रीति यादव तो भाजपा ने डॉ. अनामिका यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे हैं। यहां भाजपा जिले में पहली बार अध्यक्ष बनाने के प्रयास में लगी है तो सपा अपनी सीट को बचाने में जुटी हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा और भाजपा के बीच मुकाबला हैं। बाजी मारने के लिए दोनों दलों के प्रत्याशी दिन रात जुटे हुए थे। इस चुनाव में सदस्यों की दलीय निष्ठा का भी इम्तिहान होगा। देखने वाली बात होगी कि इनके लिए दल बड़ा होगा या व्यक्तिगत हित और संबंध। जिले में जिला पंचायत के कुल 35 सदस्य हैं। इस चुनाव में बसपा और निर्दलीय सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। यह जिसके तरफ होंगे वह जीत का परचम फहराएगा। फिलहाल यह चुनाव जहां सपा विरासत बचाने के लिए लड़ रही, वहीं भाजपा पूरी ताकत से जुटी है। मतदान पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं। 

पहली बार जिले में अध्यक्ष बनाने में जुटे भाजपाई : अब तक सम्भल जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी सपा के पास रही है, लेकिन प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा जिले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के प्रयास में लगी हुई है।

हमारे साथ बहुमत से अधिक जिला पंचायत सदस्य हैं। भाजपा के तो सभी जिला पंचायत सदस्य हैं ही इसके अलावा बसपा, निर्दलीय और सपा के भी कुछ सदस्य हमारे साथ हैं।

डॉ. अनामिका यादव, प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा

सपा के जिला पंचायत सदस्य हमारे साथ हैं। इसके अलावा निर्दलीय और बसपा के सदस्यों ने भी हमारा समर्थन किया है।

प्रिया उर्फ प्रीति यादव, प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष सपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.