बच्चों के विवाद दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव खोजापुर में रविवार की देर शाम करीब छह बजे बच्चों में मामूली विवाद हो गया। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्ष मारपीट पर उतार हो गए जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
मुरादाबाद, जेएनएन। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव खोजापुर में रविवार की देर शाम करीब छह बजे बच्चों में मामूली विवाद हो गया। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्ष मारपीट पर उतार हो गए, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी रजपुरा भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव खोजापुर निवासी देवेन्द्र सिंह व भारुद्दीन के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेलने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। जब इसकी जानकारी स्वजनों को हुई तो वह आमने सामने आ गए। कहासुनी होने पर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से देवेन्द्र, मुन्नी और दूसरे पक्ष से उमेश घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी गुन्नौर भेज दिया।