अमरोहा के हसनपुर में डेंगू से पीडि़त महिला की मौत Amroha News
परिजन सऊदी अरब से पति के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। मां की मौत से बच्चों का रोते रोते बुरा हाल है। परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है।
अमरोहा। हसनपुर तहसील क्षेत्र में बुखार एवं डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक हफ्ते से बुखार एवं डेंगू से जूझ रही एक् महिला की शुक्रवार की तड़के चार बजे मेरठ से दिल्ली इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई।
गांव शकरगढ़ी निवासी जाने आलम सऊदी अरब में मजदूरी करने गए हुए हैं। पत्नी नन्ही अपने तीन बच्चों के साथ घर पर रह रही थी। नन्ही को आठ दिन से बुखार आ रहा था। स्थानीय अस्पतालों में इलाज कराने के बाद भी लाभ नहीं हुआ तो परिजन उसे मेरठ ले गए। कई दिन तक मेरठ में इलाज चला, लेकिन वहां से भी कोई फायदा नहीं हुआ। शुक्रवार को तड़के चार बजे उसे दिल्ली ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। महिला के ने अपने पीछे एक मासूम पुत्र व दो पुत्रियों को छोड़ा है। सऊदी अरब में रह रहे पति को पत्नी की मौत की सूचना दे दी है।