Dengue in Moradabad : मुरादाबाद में डेंगू से महिला की मौत, निजी अस्पताल में महिला का चल रहा था इलाज
Dengue in Moradabad उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के अगवान की रहने वाली महिला की बुधवार को डेंगू से मौत हो गई। महिला का तीन दिन से मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में डेंगू का इलाज चल रहा था। जहां उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था।
मुरादाबाद, जेएनएन। Dengue in Moradabad : उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के अगवान की रहने वाली महिला की बुधवार को डेंगू से मौत हो गई। महिला का तीन दिन से मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में डेंगू का इलाज चल रहा था। जहां उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इलाज के दौरान ही बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग मौन साधे हुए है।
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सेरुवा धर्मपुर निवासी हरकेश की पत्नी उर्मिला देवी पीछले काफी दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उनकी हालत बिगड़ने पर तीन दिन पहले कांठ रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर जांच में डेंगू पाया गया। बुधवार सुबह उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया है। डेंगू पीड़ित महिला की मौत हो जाने से जहां मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं गांव में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग मौन साधे हुए हैं। गांव वालों का कहना है कि गांव में काफी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। लेकिन गांव में न तो मच्छरों को मारने के लिए छिड़काव किया जा रहा है और न ही नाले की सफाई की जा रही है। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
आइएएस प्रखर सिंह को भी हुआ डेंगू : आइएएस प्रखर सिंह डेंगू की चपेट में आ गए हैं। उन्हें 18 नवंबर को बुखार आया था, जिसके बाद उन्होंने चिकित्सक से दवा ली। बुखार ठीक नहीं हुआ। तबीयत और खराब होने लगी, जिस पर डेंगू की जांच कराई। उनके पिता केदार सिंह ने बताया कि डेंगू की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
रामपुर डीएम ने किया जेल का निरीक्षण : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मंगलवार को अचानक जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों के बैरक से लेकर रसोईघर, चिकित्सालय आदि में व्यवस्थाएं चेक कीं। साफ-सफाई का भी जायजा लिया। बंदियों से भी बात कर समस्याएं पूछीं। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रशांत माैर्य आदि अधिकारी मौजूद रहे।
सैफनी में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर सील : औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने मंगलवार को सैफनी थाना क्षेत्र के खरसोल गांव में छापा मारा। यहां बिना लाइसेंस खान मेडिकल स्टोर संचालित मिला। टीम ने यहां से 30 हजार रुपये कीमत की दवाएं एवं इंजेक्शन बरामद किया। तीन दवाओं के नमूने भी लिए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर का संचालन आजम खां कर रहा था। टीम को देख वह भाग गया।