Dengue in Moradabad : मुरादाबाद में डेंगू से ग्राम प्रधान के पुत्र की मौत, पांच मरीज और मिले
Dengue in Moradabad जिले में डेंगू को लेकर लोगों में दहशत बनी हुई है। प्रधान के बेटे की डेंगू से मौत होने से गांव में खलबली मची हुई है। गांव में बुखार के मरीजोंं की भी संख्या अधिक है।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Dengue in Moradabad : जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ा हुआ है। ताहपुर गांव के प्रधान पुत्र की डेंगू से मौत होने से गांव में खलबली मच गई। गांव में बुखार के मरीजों की संख्या भी अधिक है। वहीं पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग कराई गई है।
डेंगू को लेकर लोगों में दहशत बनी हुई है। प्रधान के बेटे की डेंगू से मौत होने से गांव में खलबली मची हुई है। गांव में बुखार के मरीजोंं की भी संख्या अधिक है। हालात ये हैं कि घरों में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। लोग गांव के ही झोलाछाप से इलाज करवा रहे हैं। महानगर की नगर पंचायतों में भी डेंगू के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। बिलारी जरगांव के धर्मवीर, पाकबड़ा की संध्या विश्वास, पोस्ट आफिस के नजदीक अरविंद सिंह, कटघर पीरजादा रोजे वाली जियारत की शहनाज में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसको लेकर लोगों में दहशत फैली हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एमसी गर्ग ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए हम सभी को पूरी सावधानी बरतनी है। घरों की साफ सफाई के साथ ही पास-पड़ोस में भी सफाई रखें। बुखार आने पर फौरन चिकित्सक से परामर्श करें। तरल पदार्थ का सेवन लगातार करना है।
जंबाे पैक की हो रही परेशानी : डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स की दिक्कत हो रही है। जंबों पैक के लिए रक्तदाता नहीं मिल रहे हैं। जंबो पैक में 30 से 40 हजार तक प्लेटलेट्स निकलती हैं। चिकित्सकों के अनुसार प्लेटलेट्स की रिकवरी जल्द हो जाती है। इसलिए जंबो पैक देने में सोचने की जरूरत नहीं है।