Move to Jagran APP

Dengue in Amroha : डेंगू से महिला ग्राम पंचायत सदस्य की मौत, मेरठ में चल रहा था उपचार

Dengue in Amroha पहले हसनपुर में निजी चिकित्सक से इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद छह दिन तक गढ़मुक्तेश्वर में इलाज कराने पर भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर दो दिन पहले मेरठ ले गए थे।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 01:30 PM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 01:30 PM (IST)
Dengue in Amroha : डेंगू से महिला ग्राम पंचायत सदस्य की मौत, मेरठ में चल रहा था उपचार
मह‍िला के स्‍वास्‍थ्‍य में कोई सुधार नहीं होने पर मेरठ ले गए थे।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Dengue in Amroha : अमरोहा के हसनपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक महीने से बुखार से पीड़ित चल रही महिला ग्राम पंचायत सदस्य की शनिवार रात मेरठ में उपचार के दौरान डेंगू से मौत हो गई। मौत के बाद से पर‍िवार के लोग बदहवास हैं।

loksabha election banner

विकासखंड हसनपुर की ग्राम पंचायत डाकेवाली डगरोली निवासी अतर सिंह की पत्नी सुरेश देवी को करीब एक माह से बुखार आ रहा था। वह ग्राम पंचायत के वार्ड 14 से सदस्य थीं। स्वजन ने पहले हसनपुर में निजी चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद छह दिन तक गढ़मुक्तेश्वर में इलाज कराने पर भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर दो दिन पहले मेरठ ले गए थे। वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। मेरठ के एक निजी अस्पताल में रात उसकी मौत हो गई। ग्राम पंचायत सदस्य की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। बगैर किसी कानूनी कार्रवाई किए गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित कुमार भरू ने महिला की डेंगू से मौत से अनभिज्ञता जताई है। 

महिलाओं समेत 10  व्यक्ति और निकले डेंगू पाजिटिव : अमरोहा में महिलाएं समेत दस व्यक्ति और डेंगू पाजिटिव पाए गए हैं। इसमें तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी को कई दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग को मिली जांच रिपोर्ट में तीन महिला व सात पुरुष डेंगू पाजिटिव पाए गए हैं। मरीज अमरोहा नगर, डिडौली, गजरौला, हसनपुर, धनौरा और नौगावां सादात क्षेत्र के निवासी हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. सतपाल सिंह ने बताया कि सभी को कई दिन से बुखार आ रहा था। जिनका इलाज स्थानीय चिकित्सक से चल रहा था। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। फिलहाज जिले में डेंगू केसों की संख्या बढ़कर 599 हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.