Move to Jagran APP

दीपिका पादुकोण ने जेएनयू में जाकर कोई गुनाह नहीं कर लिया : रजा मुराद Rampur News

रजा मुराद की एक झलक पाने को उमड़ा युवाओं का हुजूम

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 12:20 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 12:20 PM (IST)
दीपिका पादुकोण ने जेएनयू में जाकर कोई गुनाह नहीं कर लिया : रजा मुराद Rampur News
दीपिका पादुकोण ने जेएनयू में जाकर कोई गुनाह नहीं कर लिया : रजा मुराद Rampur News

रामपुर,जेएनएन।  फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा ताकतवर देश है। वह अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहा है, पूरी तरह मनमानी कर रहा है। किसी को भी बिना वजह किसी की जान लेने का अधिकार नहीं है, लेकिन उसने ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की जान ली है। आतंकवाद सिर्फ बंदूकों से ही नहीं, बल्कि जुबान से भी फैलाया जाता है। जुबान से खौफनाक शब्द निकालकर लोगों को डराया जा सकता है और अमेरिका ऐसा कर रहा है। रजा मुराद गुरुवार शाम रामपुर पहुंचे। शाहबाद गेट पर चाय के होटल पर मीडिया से बात के दौरान कहा कि अमेरिका तानाशाही पर उतरा हुआ है। आज दुनिया में जो तनावपूर्ण हालात हैं, इसके लिए अमेरिका जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ मारपीट की गई। उनके सिर फोड़ दिए गए। सिरों में टांके लगे। वहां ङ्क्षहसा हुई। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने वहां जाकर छात्रों का हालचाल जाना तो कोई गुनाह नहीं कर लिया। इसे लेकर उनका विरोध किया जाना ठीक नहीं है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के सवाल पर बोले कि लोकतंत्र में विरोध करने का लोगों को अधिकार है। शांतिपूर्वक तरीके से अपनी बात कह सकते हैं। लेकिन. ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए, जो कानून के खिलाफ हो और जिससे आम जनता को परेशानी हो। रास्ते जाम करना और वाहनों में तोडफ़ोड़ करना ठीक नहीं है। ऐसा करने से आम आदमी को ही परेशानी होती है। 

loksabha election banner

रजा मुराद की एक झलक पाने को उमड़ा युवाओं का हुजूम

मशहूर फिल्म अभिनेता रजा मुराद गुरुवार शाम अपने शहर रामपुर पहुंचे और शाहबाद गेट पर होटल पर चाय की चुस्की ली। उन्हे देखते ही युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। धक्कामुक्की के बीच तमाम युवा सेल्फी लेने लगे। वाहनों में सवार लोग रुककर उनके पास आ गए। इस कारण जाम लग गया।

अपनी बुलंद आवाज की बदौलत फिल्मी दुनिया में शोहरत हासिल करने वाले रजा मुराद का बचपन रामपुर की गलियों में ही गुजरा है। वह यहीं पर पैदा हुए और यही उनकी शुरुआती पढ़ाई हुई। आज भी उनके चाहने वालों की रामपुर में कमी नहीं है। वह जब भी अपने शहर आते हैं तो उन्हे पास से देखने को लोगों को हुजूम उमड़ पड़ता है। गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ। ई रिक्शा में बैठे लोग उनके पास आते रहे। युवा हो महिला, सभी रजा मुराद को देखकर खुशी का इजहार करते दिखे। रजा मुराद ने भी उन्हें मायूस नहीं किया और सबके साथ फोटो कराए। उनके साथ सेल्फी भी हुई। युवाओं में तो सेल्फी को लेकर धक्का-मुक्की होती रही। शाहबाद गेट पर जाम भी लग गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। रजा मुराद मुरादाबाद होते हुए शाम को सात बजे शहर पहुंचे। सबसे पहले शाहबाद गेट पर चाय के होटल पर गए और फिर होटल के बाहर खड़े होकर चाय पी। उनके प्रसंशकों ने घेर लिया। इससे गदगद रजा मुराद ने कहा कि मुझे अपने शहर के लोग जो सम्मान दे रहे हैं, इससे मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि मैं बचपन में इसी शहर की गलियों में पला-बड़ा हूं। इस शहर में मेरे बहुत से साथी हैं। मैं हमेशा उन्हें याद करता हूं। अपने शहर की मुझे बहुत याद आती है। जब भी रामपुर के पास से गुजरता हूं तो शहर में जरूर आता हूं। रजा मुराद यहां करीब आधा घंटा रुके। वह कल रामपुर महोत्सव में शामिल होंगे।जिला प्रशासन के बुलावे पर वह रामपुर आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.