छत से गिरकर वृद्ध की मौत, परिवार में कोहराम Moradabad News
बीती रात छत से नीचे गिरकर वृद्ध की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 10:59 AM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 11:15 AM (IST)
मुरादाबाद। बीती रात छत से नीचे गिरकर वृद्ध की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
बिलारी थाना क्षेत्र के गांव करसरा निवासी 65 वर्षीय महेश चंद्र शर्मा गर्मी की वजह से रात छत पर सो रहे थे। परिजनों ने मुताबिक लघु शंका के लिए वह रात में उठे और इसी दौरान पैर फिसलने से घर के आंगन में गिर गए। धड़ाम की आवाज सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजन उनको लेकर अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी पुष्पा देवी, दो बेटे सुनील और रवि व एक बेटी को छोड़ गए हैं। एक बेटी की वह शादी कर चुके थे, जबकि दूसरी की तैयारी कर रहे थे। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें