Move to Jagran APP

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पर रामपुर में जानलेवा हमला, हालत गंभीर, ज‍िला अस्‍पताल में भर्ती

मंडल के रामपुर में पंचायत चुनाव खत्म होते ही रंजिश शुरू हो गई है। इसी रंजिश के तहत कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर द‍िया गया। इससे वह गंभीर रूप घायल हो गए। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 09:40 AM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 09:40 AM (IST)
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पर रामपुर में जानलेवा हमला, हालत गंभीर, ज‍िला अस्‍पताल में भर्ती
कांग्रेस नेता वार्ड 15 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़े थे।

मुरादाबाद, जेएनएन। मंडल के रामपुर में पंचायत चुनाव खत्म होते ही रंजिश शुरू हो गई है। इसी रंजिश के तहत मंगलवार रात ढाई बजे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू पर जानलेवा हमला किया गया। घटना के समय वह कार से घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में हमलावरों ने उनकी कार पर पथराव किया और फायरिंग की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेता वार्ड 15 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़े थे। वह चुनाव हार गए थे।

loksabha election banner

कांग्रेस नेता पर हुए इस हमले की शुरुआत मंगलवार को लालपुर गांव से हुई थी। इस गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान हारुन कांग्रेस नेता का समर्थक है। चुनाव हारने वाले एक प्रत्याशी का नवनिर्वचित प्रधान पक्ष से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता प्रधान को छुड़ाने टांडा थाने गए थे। आरोप है कि इसी बात से दूसरा पक्ष नाराज था। रात ढाई बजे जब कांग्रेस नेता टांडा से घर लौट रहे थे तो कोसी नदी के पास हमलावराें ने उन्हें घेर लिया। उनकी कार पर पथराव किया और फायरिंग की। इस हमले में कांग्रेस नेता घायल हो गए। उधर, इस मामले में अभी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। टांडा थानाध्यक्ष माधो सिंह बिष्ट का कहना है कि अभी घटना संज्ञान में नहीं है और न ही घायल पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.