Move to Jagran APP

जानिए आज किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Todays Horoscope 17 January 2022 आज चन्द्रमा मिथुन राशि मेंं गोचर कर रहे हैंं जो कि बुध ग्रह की प्रथम राशि है। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ला के अनुसार आज मेष राशि का विपक्षी से समझौता हो सकता है। वृष राशि को आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 06:26 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 06:26 AM (IST)
जानिए आज किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
मिथुन राशि खान पान मेंं सावधान रहे। कर्क राशि को प्रेमी /प्रेमिका से मिलने का अवसर आयेगा।

Todays Horoscope 17 January 2022 : आज चन्द्रमा मिथुन राशि मेंं गोचर कर रहे हैंं जो कि बुध ग्रह की प्रथम राशि है। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ला के अनुसार आज मेष राशि का विपक्षी से समझौता हो सकता है। वृष राशि को आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मिथुन राशि खान पान मेंं सावधान रहे। कर्क राशि को प्रेमी /प्रेमिका से मिलने का अवसर आयेगा। सिंह राशि का आज व्यापार मेंं विस्तार होगा। कन्या राशि को बडे़ भाई का सहयोग मिलेगा। तुला राशि को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। वृश्चिक राशि के लोग आज पिकनिक पर जा सकते है। धनु राशि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं। मकर राशि को आज नौकरी मेंं उन्नति होगी। कुम्भ राशि को गुप्त स्रोतों के धन प्राप्त होगा। मीन राशि को आज कड़ी मेहनत करना पड़़ सकता है। आज पौष मास की पूर्णिमा है गंगा मेंं स्नान करें ऊनी वस्त्र, फल एवं अन्न का दान करेंं, सभी मनोकामना पूर्ण होगी। आज कोरोना संक्रमण के मरिजों की संख्या मेंं वृद्धि की संभावना है। शेयर बाजार सामान्य रहेगा। फल एवं सब्जी के बाजार भाव में वृद्धि होगी।

loksabha election banner

आज का पंचांग

17 जनवरी 2022

दिन -सोमवार

पौष शुक्ल पक्ष

तिथि-पूर्णिमा १५

शक 1942 संवत2077

सूर्योदय -06:42

सूर्यास्त-17:19

नक्षत्र- पुनर्वसु

योग -वैधृति

करण- विष्टि

चन्द्रमा राशि -मिथुन

अग्निवास -पाताल

सूर्य नक्षत्र-पूर्वाषाढा

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

शिशिर ऋतु

दिग शूल - पूर्व दिशा

राहू काल -08:38 से 09:53पूर्वाहन तक

अभिजीत मुहूर्त -12:07से 12:55अपराहन तक

अमृत योग-07:15 से 29:18घटी पल.तक

सर्वार्थसिद्धि योग -28:37 से 31:15 घटी पल तक

जानिए आज का राशिफल

मेष -आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। आप यदि किसी नये घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर समांजस्य बढ़ाना चाहते हैं या उसके विवाद निवटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

वृष -आज आपका पूर्णता का दिवस है। व्यापारी वर्ग के लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

मिथुन- आप आपको उत्साहवर्धन किये जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खान पान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुक्सान होने की भी संभावना है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। विद्यार्थी निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे। व्यापारी वर्ग लंबी यात्रा पर जाएंगे जिसका परिणाम आशाजनक नहीं होगा।

कर्क-आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। अपने बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। फिक्स्ड डिपोजिट में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

सिंह - आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन में अधिक बेहतर नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी प्रसन्नचित व संतुष्ट रहेगा। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या-आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सट्टे में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे।

तुला- आज आप बहुत दिनों से रूके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक-आज आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।

धनु- आज आपको संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। व्यापारी वर्ग का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

मकर- आज के दिन आप प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन आप सट्टे या जुआ आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे। व्यापारी वर्ग नये उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।

कुम्भ-आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लॉट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।

मीन-आज आपको कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई-बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे और वे आपकी सहायता भी करेंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम करने वाले प्रेमी युगलों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यह समय किसी नये व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.