Move to Jagran APP

आज इन राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, देखें अपनी राशि का फल, क्या कहते हैं सितारे

Daily Horoscope Today आज चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैंं जो गुरु ग्रह की प्रथम राशि है। इस कारण से आज मेष राशि के लोग निराशा महसूस करेंंगे। वृष राशि को आज अनेक प्रकार का लाभ होगा। मिथुन राशि के लिए प्रेम संबंध सौभाग्यदायक रहेगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 06:49 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 06:49 AM (IST)
आज इन राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, देखें अपनी राशि का फल, क्या कहते हैं सितारे
Daily Horoscope Today : सिंंह राशि के अविवाहित लोगोंं को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। कन्या राशि का स्वस्थ्य कमजोर रहेगा।

Todays Horoscope 29 January 2022 : आज चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैंं, जो गुरु ग्रह की प्रथम राशि है। इस कारण से आज मेष राशि के लोग निराशा महसूस करेंंगे। वृष राशि को आज अनेक प्रकार का लाभ होगा। मिथुन राशि के लिए प्रेम संबंध सौभाग्यदायक रहेगा। कर्क राशि वालोंं के वाणी मेंं मधुरता रहेगी। सिंंह राशि के अविवाहित लोगोंं को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। कन्या राशि का स्वस्थ्य कमजोर रहेगा। तुला राशि के लोग आज महत्वपूर्ण निर्णय बहुत सोच समझकर लेंं। वृश्चिक राशि को आज माता पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धनु राशि का आज पडोसियों से सम्बंध मधुर होगा। मकर राशि को आज कड़़ा संघर्ष रहेगा। कुम्भ राशि के आज समाजिक गतिविधियों मेंं शामिल होंगे। मीन राशि के मन मेंं उदासी रहेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ला के अनुसार आज माघ कृष्ण पक्ष द्धादशी शनि प्रदोष है।भगवान भोलेनाथ की नीले पुष्प से पूजा अर्चना करें, सभी मनोकामना पूर्ण होगी। आज कोरोना संक्रमण के मरिजों की संख्या में वृद्धि होने की सम्भावना है। फल एवं सब्जी के भाव में तेजी रहेगी।

loksabha election banner

आज का पंचांग

29 जनवरी 2022

दिन - शनिवार

माघ कृष्ण पक्ष

तिथि - द्धादशी 12

व्रत -शनि प्रदोष

शक 1942 संवत2077

सूर्योदय -06:40

सूर्यास्त-17:22

नक्षत्र-मूल

योग -व्याघात

करण- कौलव

चन्द्रमा राशि - धनु

अग्निवास - पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-पूर्वाषाढा

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

शिशिर ऋतु

दिग शूल - पूर्व दिशा

राहू काल -09:53 से11:14 पूर्वाहन तक

अभिजीत मुहूर्त -12:10से 12:58 अपराहन तक

प्रशस्त योग-07:11 से 26:49घटी पल तक

जानिए आज का राशिफल

मेष -आज आपके के कुछ कार्यों में रुकावट आ सकती है और आप निराशा महसूस कर सकते हैं।सडक पर चलते समय और गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृष -आज आप निश्चित रूप से समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।

मिथुन- आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम नहीं है।

कर्क -आज आप का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ नहीं है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। परंतु अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं है वाणी पर विशेष ध्यान देंं। 

सिंह - आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापारी वर्ग को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा।आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। विद्यार्थियों को श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

कन्या-आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, वापसी करने में मुश्किल आ सकती है। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।गुप्त शत्रु से साबधान रहे।

तुला - आज विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आप सट्टे में निवेश करना चाहते हैं तो आजका दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ट रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृश्चिक- आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ रहेगा। आप सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकलेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य या गृह सज्जा से संबंधित कार्य होगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

धनु -आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार होगा। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा या अचानक मुलाकात हो सकती है।

मकर -आज आपको कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई -बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाये रखें और अपना कार्य चालू रखें। पैसा कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

कुम्भ -आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। कुछ समस्या आ सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन-आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करे यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.