Move to Jagran APP

मंदिरों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, जलाभिषेक को उमड़ी भीड़ Moradabad News

महाशिवरात्रि पर भोर से ही मंदिरों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 07:30 AM (IST)
मंदिरों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, जलाभिषेक को उमड़ी भीड़  Moradabad News
मंदिरों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, जलाभिषेक को उमड़ी भीड़ Moradabad News

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए महानगर शिवमय हो गया। शुक्रवार की सुबह से ही मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। शिवभक्तों ने जयकारों के साथ विधि-विधान से जलाभिषेक किया। डीजे पर नाचते गाते थिरकते हुए कांवडिय़ों ने हरिद्वार से महानगर तक 165 किमी की डगर तय की। कांवडिय़े आकर्षक वेशभूषा में कावंड़ लाए। हाथ में तिरंगा लेकर आ रहे कांवडिय़ों में राष्ट्र की भावना भी दिखी।

loksabha election banner

धर्मपुर सेरुआ चौराहे से काजीपुरा तक वहीं महानगर में हाइवे पर गांधी नगर, इम्पीरियल तिराहा, प्रभात मार्केट से हनुमान मूर्ति तक कांवडिय़ों की सेवा के लिए शिविर लगे। शिविरों में शिव-पार्वती की झांकी, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा की झांकियों से माहौल भक्तिमय हो गया। महानगर में करीब 500 से ज्यादा बेड़े और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर आएं हैं। 

महिला कांवडिय़ां में शिव आस्था का जुनून

महिला कावंडिय़ों की संख्या भी खूब थी। महिलाएं कंधे पर खड़ेश्वर कांवड़ लेकर आईं। भगवा वस्त्रों में महिलाओं की शिव आस्था ऐसी कि पूरे रास्ते पर जयकारे लगाती चलीं। उनके साथ चल रही टोली भी डीजे पर थिरकती नजर आईं।

बाबा भोले के भक्तों की सेवा को अगवानपुर में सबसे ज्यादा शिविर

महाशिवरात्रि पर सबसे ज्यादा अगवानपुर में शिविर लगे। ग्रामीण क्षेत्रों से आकर लोगों ने शिविर लगाकर भक्तों की सेवा की। सुबह से हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वालों का तांता लगा रहा। भोले के गीतों पर नाचते हुए महिलाएं, बच्चे और पुरुष नजर आए। अगवानपुर फ्लाई ओवर के पास बाबा बर्फानी सेवा समिति की ओर से शिविर लगाया गया। शिव-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर समिति की ओर से 31वां सेवा शिविर लगाया गया। दीवान शुगर मिल गेट पर भी शिविर लगाकर प्रसाद बांटा। मिल के अधिकारियों ने सहयोग किया। बजरंग दल की ओर से बाबा के भक्तों की सेवा में सहयोग किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.