Covid-19 Omicron Variant : विदेश से लौटे पांच लोग, कोरोना जांच के लिए हुई सैंपलिंग, 15 दिन रहेंगे कवारंटाइन
Covid-19 Omicron Variant अमरोहा में पांच व्यक्ति और विदेश से लौटे हैं। ये जोया विकास खंड क्षेत्र के अतरासी डिडौली के रहने वाले हैं। ये लोग ब्राजील अफ्रीका और मलेशिया से लौटे हैं और वहां रहकर काम करते थे। इनकी कोरोना जांच कराई गई है।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Covid-19 Omicron Variant : अमरोहा के सैकड़ों लोग विदेश में रहकर काम कर रहे हैं, लेकिन जब से कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया है तब से लोग अपने घर लौटने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग इनकी बराबर निगरानी कर रहा है। अमरोहा में पांच व्यक्ति और विदेश से लौटे हैं। ये जोया विकास खंड क्षेत्र के अतरासी, डिडौली के रहने वाले हैं। ये लोग ब्राजील, अफ्रीका और मलेशिया से लौटे हैं और वहां रहकर काम करते थे।
स्वास्थ्य विभाग पांचों व्यक्तियों के विदेश से लौटने की सूचना पर अलर्ट हो गया है। सभी को ट्रेस कर उनकी आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. सतपाल सिंह ने बताया कि विदेश से लौटे पांचों व्यक्तियों को ट्रेस कर आरटीपीसीआर जांच कराई गई है।
15 दिन के लिए कराया जाएगा होम क्वारंटाइन : जिला सर्विलांस अधिकारी डा. सतपाल सिंह ने बताया कि विदेश से लौटने वालों की निगरानी के लिए सभी निगरानी समितियां सक्रिय कर दी गईं हैं। इसमें विदेश से लौटने की सूचना पर तरंत निगरानी समितियां उसे ट्रेस करेंगी। इसके बाद उसकी आरटीपीसीआर जांच कराएंगी। जांच निगेटिव आने पर विदेश से लौटने वाले व्यक्ति को 15 दिन के लिए होम क्वारंटाइन कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें :-
CBI In Moradabad : बैंक मैनेजर और दलाल को साथ ले गई सीबीआइ, टीम ने रातभर खंगाले दस्तावेज