जिले में सुबह 10 बजे से केंद्रों पर होगा कोरोना टीकाकरण, मुरादाबाद के प्रमुख आयोजनों पर एक नजर
जिले में शहर से लेकर देहात तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होना है। इनकी शुरुआत सुबह से ही हो जाएगी। संगठनों की ओर से इनकी तैयारियां पहले से ही कर ली गईं हैं और जिम्मेदारियां भी सौंप दी गईं हैं।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Today in City 09 January 2022 : जिले में शहर से लेकर देहात तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होना है। इनकी शुरुआत सुबह से ही हो जाएगी। संगठनों की ओर से इनकी तैयारियां पहले से ही कर ली गईं हैं और जिम्मेदारियां भी सौंप दी गईं हैं।
उत्सव : इस्कान सेंटर आशियाना कालोनी फेस दो में आनंद उत्सव सुबह 9:00 बजे।
टीकाकरण : सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कोरोनारोधी टीकाकरण सुबह 10:00 बजे।
बैठक : स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ की प्रदेश की बैठक नगर निगम टाउनहाल पटेल पार्क में सुबह 11:30 बजे।
शपथ ग्रहण : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह चित्रगुप्त इंटर कालेज में दोपहर 2:00 बजे।
जरूरतमंद महिलाएं होंगी हुनरमंद : जरूरतमंद महिलाओं को हुनरमंद बनाने के लिए आओ हाथ बढ़ाएं संस्था ने बुद्धि विहार सेक्टर टू में सिलाई कढ़ाई एवं क्राफ्ट केंद्र खोल दिया है। इस केंद्र में विशेषज्ञ महिला द्वारा निश्शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी । केंद्र का शुभारंभ वैदिक वानप्रस्थ आश्रम में रह रहे बुजुर्ग दंपती पवन चड्ढा एवं सुषमा चड्ढा ने किया। संस्था की अध्यक्ष गीतांजलि पांडेय ने बताया कि गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संस्था द्वारा यह पहल की गई है। मशीनों से लेकर अन्य सामग्री आपसी सहयोग के जरिए जुटाई गई है। यहां महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। उनके द्वारा तैयार किए गए कपड़े समेत अन्य सामग्री का बाजार में डिस्पले किया जाएगा। उससे जो रकम आएगी उन महिलाओं में ही बांट दी जाएगी। महासचिव गोपाल हरि ने बताया कि गरीब युवती या गरीब महिला ट्रेनिंग लेंगी। संचालिका मनीषा शर्मा, मंजू गुप्ता, सुधा धारीवाल, रेनू शर्मा, अनुपमा चतुर्वेदी, सतेंद्र गुर्जर, उदय सिंघल, प्रतीक निझावन, गुरप्रीत सिंह, राघव रस्तोगी, विभु रस्तोगी, रोहित खुराना एवं सैय्यद फरहत हाशमी आदि मौजूद रहे।