Move to Jagran APP

Corona Vaccination in Moradabad : टीकाकरण में युवाओं ने दिखाया उत्साह, आज भी इन केंद्रों पर चल रहा टीकाकरण

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सरकार ने युवाओं का टीकाकरण शुरू करा दिया है। युवाओं में टीका लगवाने का उत्साह इतना था कि कई बार पोर्टल क्रैश हो गया। टीका केंद्रों पर सुबह नौ बजे से ही युवाओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 10:50 AM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 10:50 AM (IST)
Corona Vaccination in Moradabad : टीकाकरण में युवाओं ने दिखाया उत्साह, आज भी इन केंद्रों पर चल रहा टीकाकरण
जिला अस्पताल में सबसे अधिक पहुंचे युवा, 324 को लगाया गया टीका।

मुरादाबाद, जेएनएन। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सरकार ने युवाओं का टीकाकरण शुरू करा दिया है। युवाओं में टीका लगवाने का उत्साह इतना था कि कई बार पोर्टल क्रैश हो गया। टीका केंद्रों पर सुबह नौ बजे से ही युवाओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। जिला अस्पताल में पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता और केंद्रीय पुलिस चिकित्सालय में महापौर विनोद अग्रवाल ने शुुभारंभ क‍िया। इसके बाद सभी केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हुआ। मंगलवार को भी टीकाकरण जारी रहा। 

loksabha election banner

शुभारंभ में देरी होने पर युवा भड़के, हंगामा

18 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों का सोमवार से वैक्सीनेशन शुरू हो गया। जिला अस्पताल में युवा सुबह नौ बजे से ही पहुंच गए थे। उद्घाटन देरी से होने की वजह से युवाओं का सब्र जवाब दे गया। वहीं केंद्र के बाहर हंगामा काट दिया। पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता पहुंचे तो युवकों ने शिकायत की। उनके समझाने के बाद युवा शांत हुए।

केंद्र,                         लक्ष्य,                   टीका

जिला अस्पताल,        350,                    324,

केंद्रीय पुलिस चिकित्सालय, 200,            188,

न.प्रा.स्वा. केंद्र झांझनपुर,   100,              79,

न.प्रा.स्वा. केंद्र फकीरपुरा, 100,                93,

न.प्रा.स्वा. केंद्र नया गांव, 100,                 90,

न.प्रा.स्वा. केंद्र किसरौल, 100,                 88,

न.प्रा.स्वा. केंद्र कानून गोयान, 100,          95,

न.प्रा.स्वा. केंद्र गाड़ीखाना, 100,               98,

न.प्रा.स्वा. केंद्र चाऊ की बस्ती, 100,          75,

न.प्रा.स्वा. केंद्र कांशीराम नगर, 100,          93,

न.प्रा.स्वा. केंद्र पीतलबस्ती, 100,              96,

रेलवे अस्पताल, 200,                             188,

सीएचसी भोजपुर, 100,                           80,

सीएचसी बिलारी, 150,                         131,

सीएचसी डिलारी, 100,                           86,

सीएचसी कांठ, 100,                              84,

सीएचसी कुंदरकी, 100,                         85,

एडिशनल पीएचसी मैनाठेर, 150,             118,

पीएचसी मूंढापांडे, 100,                           90,

एडिशनल पीएचसी पाकबड़ा, 100,              84,

एडिशनल पीएचसी अगवानपुर, 150,       140

युवाओं का टीकाकरण शुरू हो गया है। सोमवार को 2800 युवा के लिए सेशन प्लान हुए थे। केंद्रों पर 2495 ही पहुंचे थे। युवाओं से अपील है कि पंजीयन करने के बाद केंद्रों पर पहुंचे। इससे उन्हें असुविधा नहीं हाेगी।

डॉ. विनीत कुमार शुक्ला, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

टीका लगवाने में युवाओं में उत्साह अधिक था। सभी केंद्रों पर बेहतर टीकाकरण हुआ है। खांसी-बुखार के मरीजों को टीका लगाया गया है। कुछ लोग शहर से बाहर थे। इस वजह से केंद्रों पर नहीं पहुंच सके।

डॉ. सुभाष चंद मिश्रा, कार्यवाहक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

इन केंद्रों पर लगाया जा रहा टीका

शहरी क्षेत्र में जिला पुरुष अस्पताल, रेलवे अस्पताल, केंद्रीय पुलिस चिकित्सालय, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरथला, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकीरपुरा, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नया गांव, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किसरौल, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कानून गोयान, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ीखाना, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीतलबस्ती, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिड़ियाटोला, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम नगर, देहात क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरद्वारा, मूंढापांडे, डिलारी, बिलारी, भोजपुर, कांठ, एडिशनल पीएचसी ताजपुर के अगवानपुर, पाकबड़ा में टीका लगाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.