Corona Vaccination in Moradabad : आज जिले में टूूटेगा टीकाकरण का रिकाॅर्ड, 46650 लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन
कोरोना महामारी की तीसरी लहर के दूसरे राज्यों में दस्तक देने के बाद स्वास्थ्य विभाग बहुत अलर्ट हो गया है। अब सबसे अधिक वैक्सीनेशन पर जोर देना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए जिला स्तर पर आज सबसे अधिक लक्ष्य रखा गया है।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के दूसरे राज्यों में दस्तक देने के बाद स्वास्थ्य विभाग बहुत अलर्ट हो गया है। अब सबसे अधिक वैक्सीनेशन पर जोर देना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए जिला स्तर पर आज सबसे अधिक लक्ष्य रखा गया है। एक दिन में 46650 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य तय हुआ है।
शुरू से अब तक का यह सबसे बड़ा लक्ष्य तय किया गया है। युवाओं के साथ अधेड़ को भी इस महाअभियान में टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे सौ फीसद टीकाकरण सुनिश्चित हो सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी अभियान के कर्मचारियों को टीकाकरण में लगा दिया है। जिले में 223 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। अब तक प्रतिदिन 10 से 12 हजार तक ही लोगों का वैक्सीनेशन हो पा रहा था।
मंगलवार का लक्ष्य
ब्लाक, सत्र, लक्ष्य,
भोजपुर, 31, 5700,
बिलारी, 19, 5000,
डिलारी, 26, 5000,
कांठ, 21, 5950,
कुंदरकी, 27, 5000,
मूंढापांडे, 24, 5000,
ताजपुर, 25, 5000,
ठाकुरद्वारा, 25, 5000,
मुरादाबाद अरबन, 25, 5000,
एक नजर में टीकाकरण
तारीख, युवा, अधेड़,
2 अगस्त, 2280, 8714,
31 जुलाई, 2739, 8153,
30 जुलाई, 2739, 8153,
29 जुलाई, 2751, 10108,
28 जुलाई, 2726, 5278,
27 जुलाई, 2955, 8836,
26 जुलाई, 2906, 9472,
24 जुलाई, 1891, 2266,
23 जुलाई, 2696, 8912,
20 जुलाई, 3775, 1934,
19 जुलाई, 3141, 2245,
17 जुलाई, 2544, 1635,
16 जुलाई, 3195, 2418,
एक नजर में अब तक का टीकाकरण
तारीख, टीका,
2 अगस्त 2021, 10,994,
31 जुलाई 2021, 10,892,
30 जुलाई 2021, 10,892,
29 जुलाई 2021, 12,859,
28 जुलाई 2021, 8004,
27 जुलाई 2021, 11,791,
26 जुलाई 2021, 12,378,
24 जुलाई 2021, 4157,
23 जुलाई 2021, 11,608,
22 जुलाई 2021, 10,661
21 जुलाई 2021, 6486,
20 जुलाई 2021 5709,
19 जुलाई 2021, 5386,
17 जुलाई 2021, 4179,
सरकार का प्रयास है कि महामारी की तीसरी लहर शुरू होने से पूर्व ही सबका वैक्सीनेशन हो जाए। मंगलवार को सबसे अधिक टीकाकरण का लक्ष्य है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।
डाॅ. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।