Move to Jagran APP

Corona Vaccination in Moradabad : ज‍िला अस्‍पताल में टीका लगवाने में जल्‍दबाजी, ब‍िगड़ती जा रही स्थित‍ि

Moradabad district hospital corona vaccination commotion जिला अस्पताल के टीका केंद्र में प्रतिदिन टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। सिविल लाइन क्षेत्र होने की वजह से अधिकतर लोगों की मंशा रहती है कि उन्हें कतार में ज्यादा देर नहीं खड़ा होना पड़े।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 09:23 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 09:23 AM (IST)
Corona Vaccination in Moradabad : ज‍िला अस्‍पताल में टीका लगवाने में जल्‍दबाजी, ब‍िगड़ती जा रही स्थित‍ि
चिकित्सा कर्मियों को हालात सामान्य करने में लग गए।

मुरादाबाद, जेएनएन।  Moradabad district hospital corona vaccination commotion : कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ ही टीका लगवाने वालों की संख्या भी केंद्रों पर बढ़ने लगी है। हालात ये हो गए हैं कि पहले मेरा, पहले मेरा टीका लगवाने के चक्कर लोग मान मर्यादाएं भी भूलते नजर आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल के टीका केंद्र में खुद को वीआइपी बताने के बाद कुछ लोगों ने गार्ड को भी धक्का दे दिया। चिकित्सा कर्मियों को हालात सामान्य करने में लग गए।

loksabha election banner

जिला अस्पताल के टीका केंद्र में प्रतिदिन टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। सिविल लाइन क्षेत्र होने की वजह से अधिकतर लोगों की मंशा रहती है कि उन्हें कतार में ज्यादा देर नहीं खड़ा होना पड़े। जो भी कोई खुद या परिवार को लेकर आता है उसे सबसे पहले टीका लगवाने की जल्दी रहती है। इस वजह से शारीरिक दूरी के लिए बनाए गोले में कोई भी खड़ा होना पसंद नहीं कर रहा है। लोगों के इस रवैये की वजह से अस्पताल में भी कोरोना फैलने का पूरा अंदेशा है। खुदको वकील बताने वाले दो लोगों ने गार्ड को धक्का दे दिया और अंदर घुस गए। एएनएम ने बाहर रुकने के लिए कहा तो उनसे भी बहस हो गई। लोगों की भीड़ लग गई। हर कोई चिल्लाने में लगा था। अस्पताल स्टाफ ने बमुश्किल लोगों को समझाकर शांत किया। सिविल लाइन थाने में भी हंगामे की सूचना दी गई लेकिन, वहां से पुलिस नहीं पहुंची। अस्पताल में प्रतिदिन का लक्ष्य 250 लोगों के वैक्सीनेशन का है। 10 अप्रैल को सुबह से शाम तक 318 लोगों के डोज लगाई जा सकी।

जिला अस्पताल में टीकाकरण

तारीख,                                 टीका,

10 अप्रैल,                             318,

नौ अप्रैल,                              295,

आठ अप्रैल,                           220,

सात अप्रैल,                           265,

छह अप्रैल,                            308,

पांच अप्रैल,                           247,

तीन अप्रैल,                           248,

दो अप्रैल,                              279,

एक अप्रैल,                            203,

हमारे यहां वैक्सीन की कमी नहीं है। लोगों की भीड़ कंट्रोल करने में बहुत दिक्कत हो रही है। यहां आने वाले सभी वीआइपी बताकर धाैंस जमाते हैं। इस वजह से काम करने में परेशानी हो रही है। लोगों को समझा-समझाकर काम कर रहे हैं।

डॉ. बीर सिंह, नोडल अधिकारी टीका केंद्र जिला अस्पताल

यह भी पढ़ें :-

मेरठ के पुलिस कर्मी की शर्मनाक हरकत, दुष्‍कर्म के बाद छात्रा से बोला-मुंह खोला तो अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा

Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में सपा ने घोषित क‍िए 31 प्रत्‍याशी, व‍िधायकों की जंग में वार्ड 23 फ्रीज, यहां देखें पूरी सूची

Moradabad Coronavirus News : ज‍िले में टूटा संक्रम‍ितों का र‍िकॉर्ड, 147 लोग पाए गए कोरोना पॉज‍िट‍िव

Moradabad Today Horoscope : तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं इन राश‍ियों के लोग, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

Night curfew in Moradabad : रेलवे यात्र‍ियों को परेशान होने की जरूरत नहीं, कंफर्म टिकट ही होगा नाइट कर्फ्यू पास

मुरादाबाद में 17 अप्रैल तक नहीं खुलेंगे श‍िक्षण संस्‍था, बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण डीएम ने द‍िए न‍िर्देश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.